{"_id":"6716d1baeb6971c2900fe0d4","slug":"corporation-buses-will-make-extra-trips-on-diwali-shamli-news-c-26-1-smrt1047-130486-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दीपावली पर निगम की बसों के लगेंगे अतिरिक्त फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दीपावली पर निगम की बसों के लगेंगे अतिरिक्त फेरे
Tue, 22 Oct 2024 03:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
शामली। दीपावली, गोर्वधन और भैयादूज के त्योहार पर सवारियों की सुविधाओं के लिए रोडवेज विभाग बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाएगा। दिल्ली- उत्तराखंड, हरियाणा और वेस्ट यूपी के शहरों के लिए फेरे बढ़ाने की तैयारी है। परिवहन के निगम मुख्यालय से जल्द ही चालक - परिचालकों और कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू हो जाएगी।
दीपावली, गोर्वधन और भैयादूज के त्योहार पर यात्री अपने घरों के लिए रवाना होते हैं। ट्रेनों और यूपी रोडवेज की बसों में भारी संख्या में सवारियां सफर करती है। इस बार 29 अक्तूबर धनतेरस, इसके बाद दिपावली, गोर्वधन और भैयादूज का त्योहार मनाया जाएगा। सवारियां 29 अक्तूबर को त्योहार मनाने के लिए अपने घरों की ओर रवाना होगी। निगम के अफसरों ने बसों के फेरे बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार कर ली है। । एआर एम प्रशांत कुमार ने बताया कि दीपावली पर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली गई है।