फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Corona investigation affected by lack of RTPCR kit

आरटी पीसीआर किट की कमी से कोरोना की जांच प्रभावित

Fri, 04 Dec 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Corona investigation affected by lack of RTPCR kit
आरटीपीसीआर किट की कमी से कोरोना की जांच प्रभावित
विज्ञापन

शामली। कोरोना की जांच के लिए आरटीपीसीआर किट की कमी से स्वास्थ्य विभाग जूझ रहा है। इसकी वजह है कि लखनऊ से किट मंगानी पड़ती है, इसके लिए दो दिन का समय लगता है। किट कम पड़ने पर मुजफ्फरनगर से 500 किट लाई गई।
जनपद में कोरोना की एंटीजन किट, आरटीपीसीआर किट (वायरल ट्रांसपोर्ट मीडियम) और ट्रू नेट मशीन से की जाती है। आरटीपीसीआर किट से लिए सैंपल जांच के लिए मेरठ मेडिकल लैब में भेजे जाते है। जनपद के लिए आरटीपीसीआर किट की सप्लाई लखनऊ से होती है। इस वजह से बीच-बीच में आरटीपीसीआर किट से जांच का कार्य प्रभावित हो रहा है। एसीएमओ एवं जिला सर्विलांस टीम के नोडल अधिकारी डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि शासन से एक दिन में 1600 सैंपल का लक्ष्य मिला है, इनमें एक हजार एंटीजन किट से और 600 सैंपल आरटीपीसीआर किट से लेने होते हैं। लखनऊ से एक बार में लगभग पांच हजार किट मिलती हैं, जिसमें सात-आठ दिन का काम चलता है। इस वजह से बार-बार किट लेने के लिए लखनऊ गाड़ी से जाना पड़ता है। एक बार लखनऊ आने-जाने में दो दिन का समय लगता है। किट लाने में समय और खर्च ज्यादा हो रहा है। कम पड़ने पर बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर से 500 किट लाई गई, ताकि सैंपल लेने का काम बाधित न हो सके। एसीएमओ का कहना है कि लखनऊ गाड़ी गई हुई है, जो किट लेकर शुक्रवार सुबह तक शामली पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

मंडल स्तर से चालू नहीं हुई व्यवस्था
एसीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि लखनऊ से दूर के जिलों में आरटीपीसीआर किट की पर्याप्त उपलब्धता के लिए शासन ने पिछले महीने मंडल स्तर पर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन अभी तक सहारनपुर मंडल पर किट वितरण की व्यवस्था चालू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed