फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Corona decreased, but the danger did not stop

कोरोना हुआ कम, नहीं टला खतरा, बरतें सावधानी

Mon, 22 Feb 2021 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Corona decreased, but the danger did not stop
कोरोना कम हुआ, पर खतरा नहीं टला
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना कम हुआ है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। इसलिए सावधानी बरतने की अभी जरूरत है। दूसरे राज्यों में कोरोना के केस बढ़ने से जिले में भी स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। निगरानी समितियों को बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए कहा गया है, ताकि समय रहते सैंपलिंग कर जांच कराई जा सके।
जिले में कोरोना का संक्रमण कम हुआ है। पंजाब, केरल, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश आदि राज्यों में कोरोना के केस फिर बढ़ने की जानकारी पर जिले में भी स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। जिले में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों से लोगों का आवागमन ज्यादा रहता है।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी एसीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि दूसरे राज्यों में कोरोना के केस बढ़ने के कारण जिले में सतर्कता बढ़ाई गई है। एहतियात के तौर पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैंपलिंग बढ़ाई जाएगी। ज्यादा से ज्यादा आरटीपीसीआर किट से सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी। कोरोना का कोई केस मिलता है तो पहले की तरह कंटेनमेंट जोन बनाकर सैनिटाइजेशन किया जाएगा। लक्षण वाले मरीजों को कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाएगा। निगरानी समितियां गैर राज्यों से आने वालों पर नजर रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा फोकस सैंपलिंग कलेंडर बनाकर उन क्षेत्रों में सैंपलिंग कराई जा रही है, जहां भीड़भाड़ अधिक होती है। ठेले वाले, हेयर सैलून, ब्यूटी पार्लर, मलिन बस्ती, स्कूल-कालेज आदि स्थानों पर सैंपल लिए जा रहे हैं। बदलते मौसम में कोरोना संक्रमण बढ़ सकता है, लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

आठ दिन बाद कोरोना के दो केस मिले
शामली। आठ दिन बाद जिले में कोरोना के दो नए केस मिले हैं। सोमवार को जिले में अलग-अलग स्थानों से 1221 सैंपल लेकर जांच की गई। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सैंपलों की जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव के दो केस मिले हैं। दोनों को होम आइसोलेट किया गया है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या दो हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed