फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Corona also overshadowed by the Urban Housing Scheme

शहरी आवास योजना पर भी कोरोना का साया

Thu, 17 Sep 2020 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
Corona also overshadowed by the Urban Housing Scheme
पीएम आवास...कैराना के मोहल्ला गुंबद निवासी सुंदर जिंदल का अधूरा पड़ा आवास। - फोटो : SHAMLI
शामली /कैराना। कैराना के मोहल्ला गुंबद संतोषी माता मंदिर वाली गली निवासी गोपाल को दिसंबर 2019 में आवास की पहली किस्त मिली थी। उन्होंने पुराना मकान तोड़कर नया बनाना शुरू कर दिया। परिवार किराये के मकान में रह रहा है। दूसरी किस्त नहीं मिली तो मकान अधूरा पड़ा है। न केवल गोपाल बल्कि ऐसे 1232 आवेदक हैं, जिनके आवासों का निर्माण पूरा नहीं हो सका। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत ढाई लाख रुपये तीन किस्तों में मिलते हैं। पहली किस्त के 50 हजार रुपये मिलने पर नींव का कार्य होता है। इसके बाद डेढ़ लाख की दूसरी किस्त में लिंटर डालना होता है। तब तीसरी किस्त के बचे हुए 50 हजार रुपये मिलते हैं। इससे प्लास्टर एवं फिनिशिंग का कार्य होता है।
विज्ञापन

------------
उधार लेकर डलवाया मकान का लिंटर
कैैराना के मोहल्ला गुंबद निवासी सुंदर जिंदल का मकान कच्चा था। पीएम आवास योजना के तहत उन्हें नवंबर 2019 में पहली किस्त के 50 हजार रुपये मिले थे। वे मकान की नींव में खर्च हो गए। दूसरी किस्त नहीं आई। उन्होंने उधार रुपये लेकर मकान का कार्य लिंटर तक पूरा कराया है। उन्होंने बताया कि दूसरी किस्त कब तक आएगी इस बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी जा रही।
विज्ञापन

---------
तीन हजार से ज्यादा को पहली किस्त का इंतजार
शामली। जिले के दस नगर निकायों में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी का संचालन होता है। इसके तहत 19226 लोगों की डीपीआर भेजी गई, जिसमें से 14033 आवेदक पात्र पाए गए। जिले को 10 हजार 574 आवास बनाने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। अब तक 10922 के खाते में प्रथम किस्त के रूप में 50-50 हजार रुपये जा चुके हैं। 3111 पात्र ऐसे हैं, जिन्हें पहली किस्त का इंतजार है। फरवरी के बाद से किसी भी नए आवेदक के खाते में पहली किस्त नहीं गई। 9690 को दूसरी और 4283 को तीसरी किस्त मिल चुकी है। डूडा के अधिकारियों के मुताबिक 6721 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है जबकि 4201 निर्माण की प्रक्रिया में हैं। कोविड-19 महामारी के चलते फिलहाल धनराशि जारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
इन्होंने कहा...
कुछ लाभार्थियों के खाते में जून माह में दूसरी एवं तीसरी किस्त की धनराशि आई थी। फरवरी माह से प्रथम किस्त की राशि नहीं आई। कोरोना संक्रमण के चलते कामकाज प्रभावित रहा। जिले से डिमांड भेजी जा चुकी है। जल्द ही लाभार्थियों के खाते में धनराशि आने की उम्मीद है।
- प्रदीपकांत, परियोजना अधिकारी, डूडा।

पीएम आवास...कैराना के मोहल्ला गुंबद में गोपाल का अधूरा पड़ा आवास।

पीएम आवास...कैराना के मोहल्ला गुंबद में गोपाल का अधूरा पड़ा आवास।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed