फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Corona again knocked in the district, four active cases

जिले में कोरोना ने फिर दी दस्तक, सक्रिय केस हुए चार

Sun, 29 May 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Corona again knocked in the district, four active cases
शामली। कोरोना मुक्त होने के एक सप्ताह बाद फिर जिले में कोरोना संक्रमण ने दस्तक दी है। पिछले दो दिन में कोरोना के चार नए केस मिले हैं। कोरोना संक्रमित चारों लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मई माह में अब तक 13 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

तीसरी लहर में नौ मार्च को कोरोना का आखिरी केस मिला था और 19 मार्च को सभी मरीज ठीक होने पर जिला कोरोना मुक्त हुआ था। इसके 52 दिन बाद 30 अप्रैल को कोरोना का नया केस मिला था। 10 मई तक जिले में आठ नए केस मिले। पांच दिन बाद 15 मई को एक और नया केस मिलने पर संक्रमित लोगों की संख्या नौ हो गई थी। इसके बाद एक सप्ताह तक कोरोना का नया केस नहीं आया था और सभी कोरोना संक्रमित ठीक होने पर जिला कोरोना मुक्त हो गया था। कोरोनामुक्त होने के एक सप्ताह बाद फिर से कोरोना के केस मिले हैं। पिछले दो दिन में कोरोना के चार केस मिल चुके हैं। इस तरह से मई में अब13 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि कोरोना संक्रमण फिर बढ़ सकता है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि जिले में दो दिन में कोरोना के चार केस मिले हैं। सभी को होम आइसोलेट किया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों को कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतनी चाहिए। फेस मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन करते रहें।
विज्ञापन

जिले में अब तक कोरोना की स्थिति
कुल सैंपल -1223271
कुल पॉजिटिव - 16651
ठीक हुए मरीज - 16599
सक्रिय केस - 04
कोरोना से हुई मौत - 48
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed