{"_id":"6133c0de8ebc3e264c116584","slug":"convoy-of-tractor-trolleys-came-from-haryana-for-mahapanchayat-shamli-news-mrt554803068","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापंचायत के लिए हरियाणा से आए ट्रैक्टर-ट्रालियों के काफिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापंचायत के लिए हरियाणा से आए ट्रैक्टर-ट्रालियों के काफिले
विज्ञापन
शामली के तलवा माजरा बस अडडे पर पहुचा करनाल के किसानो का काफिला
- फोटो : SHAMLI
कैराना। मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए शनिवार को हरियाणा से भाकियू और तिरंगे लगी गाड़ियों के काफिले लगातार यूपी की सीमा में प्रवेश करते रहे। बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टरों पर भी झंडे लगा कर महापंचायत में शामिल होने के लिए आ रहे हैं।
रविवार को मुजफ्फरनगर में होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए किसानों में काफी उत्साह दिखाई दिया। शनिवार सुबह से ही हरियाणा से यमुना पुल के रास्ते किसान भाकियू व तिरंगे लगी गाड़ियों में पंचायत में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। कैराना पुलिस यमुना पुल पुलिस चौकी पर महापंचायत में आने वाले किसानों की मॉनिटरिंग की। कैराना पुलिस हरियाणा की ओर से महापंचायत में शामिल होने के लिए आने वाली गाड़ियों के नंबर व संख्या नोट कर रही है।
यमुना पुल पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई ने बताया कि शनिवार सुबह से शाम तक किसान महापंचायत में शामिल होने के लिए हरियाणा से 100 से ज्यादा गाड़ियां यूपी में आ चुकी हैं। भाकियू के झंडे लगे 50 ट्रैक्टर तथा एक बाइक भी यूपी में आई है। इसके अलावा करीब 20 बसें भी हरियाणा की ओर से आईं हैं।
विज्ञापन
-------------
गुरुद्वारे में की गई किसानों के खानपान की व्यवस्था
चौसाना। मुजफ्फरनगर की महापंचायत में शामिल होने के लिए हरियाणा और पंजाब के किसानों के काफिलों ने शनिवार को बिड़ौली बॉर्डर से यूपी में प्रवेश किया। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान हरियाणा बॉर्डर के बिड़ौली चौकी पहुंचे और चौकी प्रभारी से बात की। किसानों के वाहनों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो और लंगर के दौरान वाहनों के खड़े होने की व्यवस्था कराने का आग्रह किया। बताया कि आने-जाने वाले किसानों के लिए बॉर्डर पर स्थित गुरुद्वारे में शनिवार सुबह से ही खाने-पीने एवं चाय नाश्ते की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। किसानों का महापंचायत में पहुंचना शुरू हो गया है। इस दौरान अरविंद, राजकुमार, केपी सिंह, भूरा, प्रमोद मौजूद रहे। संवाद
हरियाणा बॉर्डर पहुंचे एसपी, व्यवस्था का जायजा लिया
शनिवार सुबह एसपी शामली सुकीर्ति माधव फोर्स के साथ हरियाणा बॉर्डर की बिड़ौली पुलिस चौकी पहुंचे। किसानों द्वारा गुरुद्वारे में की गई खानपान की व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों के पदाधिकारियों से बातचीत की एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शामली के तलवा माजरा बस अडडे पर भंडारे में पहुचे करनाल के किसान- फोटो : SHAMLI

चौसाना के बिडोली बॉर्डर पर किसानों के आगमन की तैयारी का जायजा लेने पहुचे भाकियू कार्यक्रर्ता- फोटो : SHAMLI

चौसाना के बिडोली बॉर्डर पर भाकियू कार्यक्रताओ से जानकारी लेते थाना प्रभारी- फोटो : SHAMLI