{"_id":"645e93dcf96c6c265f0e8376","slug":"conversation-with-cbse-12th-meritorious-study-regularly-you-will-get-success-shamli-news-c-26-1-smrt1048-2906-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 12वीं के मेधावी से बातचीत: नियमित करें पढ़ाई, मिलेगी सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 12वीं के मेधावी से बातचीत: नियमित करें पढ़ाई, मिलेगी सफलता
विज्ञापन
शामली। सीबीएसई 12वीं में कला वर्ग में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर बने स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली के छात्र प्रतीक का कहना है कि नियमित रूप से अपनी पूरी क्षमता के साथ पढ़ाई करने पर सफलता मिलती है। प्रतीक के पिता राजेश कुमार यूपी पुलिस में उप निरीक्षक है और वर्तमान में कैराना कोतवाली में तैनात है। उनकी माता विमलेश देवी गृहिणी हैं। मूल रूप से मथुरा निवासी प्रतीक की तीन बड़ी बहनें है, जिनमें दो की शादी हो चुकी है और तीसरी बहन सुमन एमएससी में पढ़ती है। प्रतीक की इच्छा शिक्षक बनने की है। उसने बताया कि स्कूल के अलावा उसने रोजाना दो से चार घंटे पढ़ाई की। उसने हर टॉपिक को समझकर पढ़ा, रटा नहीं। उसे क्रिकेट खेलना पसंद है। मोबाइल का इस्तेमाल उसने सिर्फ पढ़ाई के लिए किया। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों और शिक्षकों को दिया है। संवाद
चिकित्सक बनकर सेवा करना लक्ष्य
शामली। सीबीएसई 12वीं में साइंस वर्ग में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली के छात्र आर्यन मित्तल का कहना है कि उसका लक्ष्य एमबीबीएस डॉक्टर बनकर सेवा करना है। शहर के मोहल्ला हलवाई हट्टा निवासी आर्यन के पिता सुरेश मित्तल सराफा व्यवसायी है और मां कविता गृहिणी हैं। उसकी दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है और बड़ा भाई अनमोल एमबीए करने के बाद दुकान पर पिता का सहयोग करता है। उसने चार विषयों की कोचिंग ली थी। उसका कहना है कि मन लगाकर समझकर पढ़ेंगे तो अच्छे नंबर मिलेंगे। उसने यहीं किया और नियमित रूप से पढ़ाई की। उसे खेल में बैडमिंटन पसंद है। संवाद
अच्छी मेहनत करने से मिलेंगे अच्छे नंबर
शामली। सीबीएसई 12वीं में कॉमर्स वर्ग में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरा स्थान पाने वाली बड़ा बाजार निवासी छात्रा रिद्धिमा जिंदल के पिता नितिन जिंदल व्यवसायी है। माता रूचि जिंदल गृहिणी हैं। उसकी छोटी बहन आरोही कक्षा सात में सिल्वर बेल्स स्कूल में पढ़ती है और छोटा भाई दो साल का है। उसका कहना है कि उसे अकाउंट पसंद है और इसी से संंबंधित वह जॉब करना चाहती है। छात्रा ने बताया उसने रोजाना पांच से छह घंटे पढ़ाई की। जब वह 12वीं कक्षा में आई थी तो मोबाइल पर गेम देखना बंद कर दिया था। उसके बाद पढ़ाई के लिए ही मोबाइल व यूट्यूब का इस्तेमाल किया। उसने कहा अच्छी मेहनत करने से ही अच्छे नंबर मिलते हैं। उसने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को दिया है।
विज्ञापन
सीबीएसई 10वीं के मेधावी से बातचीत-
मेहनत से पढ़ाई करने पर मिलेगी सफलता
शामली। सीबीएसई 10वीं में 98.6 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर बने स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल के छात्र गांव टिटौली निवासी जयंत चौधरी ने बताया लग्न और मेहनत के साथ पढ़ाई करने पर सफलता मिलती है। उसे जो अंक मिले हैं, उससे वह संतुष्ट है। उसे इतने ही अंक मिलने की उम्मीद थी, लेकिन जिले में सबसे अधिक अंक मिलेंगे, यह नहीं सोचा था। जयंत के पिता किसान है और मां पूजा गृहिणी है। उसकी छोटी बहन जिया 10वीं में पढ़ती है। उसकी इच्छा न्यायिक क्षेत्र में जज बनने की है। उसे फुटबॉल खेलना पसंद है। सप्ताह में एक बार मोबाइल पर एक्शन मूवी देखता है। उसने अच्छी तैयारी करने के लिए तीन विषयों में कोचिंग ली। अपने अपनी सफलता के पीछे शिक्षकों व परिजनों का सहयोग मिलना बताया है। संवाद
शिक्षकों का मार्गदर्शन, अपनी मेहनत से मिलेंगे अच्छे अंक
शामली। सीबीएसई 10वीं में 97.6 प्रतिशत अंक पाने वाली सिल्वर बेल्स स्कूल की छात्रा आराध्या गर्ग का कहना है कि शिक्षकों का मार्ग दर्शन और अपनी मेहनत से ही अच्छे अंक मिलते हैं। उसने रोजाना छह से सात घंटे पढ़ाई की। उनके पिता मनीष गर्ग मेडिकल व्यवसायी है और मां आंचल गृहिणी है। उसका लक्ष्य आईआईटी इंजीनियर बनना है। खेल में उसे बैडमिंटन पसंद है। समय मिलता है तो कभी-कभी नोबेल भी पढ़ती है। उसने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों व परिजनों को दिया है।