{"_id":"62d999d442dbea040e63b29d","slug":"continuous-monitoring-of-kanwar-yatra-through-cctv-shamli-news-mrt5979692132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरों से कांवड़ यात्रा की करें सतत निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरों से कांवड़ यात्रा की करें सतत निगरानी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। एसएसपी अभिषेक ने कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारी और सभी थाना प्रभारियों की बैठक ली। एसएसपी ने मौजूद सभी अधिकारियों से कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित सभी तैयारियों के बारे में जानकारी ली।
पुलिस लाइन सभागार में बृहस्पतिवार सुबह आयोजित बैठक में एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में ड्यूटीरत पुलिसकर्मियों को समय-समय पर ब्रीफ करते रहने के निर्देश दिए। साथ ही कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले संवेदनशील चौराहों व स्थानों पर कांवड़ियों की सुविधाओं हेतु लगाए गए सीसीटीवी से सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। एसएसपी ने यातायात प्रभारी को जनपद में लागू रूट डायवर्जन व्यवस्था के अनुसार ही वाहनों को डायवर्ट करने के निर्देश देते हुए सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी जितेंद्र कुमार, सीओ कैराना बिजेंद्र सिंह भड़ाना, सीओ भवन श्रेष्ठा सिंह, सभी थाना प्रभारी और यातायात प्रभारी मौजूद रहे।