{"_id":"6417456c314b3fa416060396","slug":"continuation-of-death-of-cattle-in-hasanpur-shamli-news-c-26-1-smrt1046-671-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: हसनपुर में मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: हसनपुर में मवेशियों की मौत का सिलसिला जारी
विज्ञापन
- सूचना मिलने पर पहुंचे पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। हसनपुर गांव में बीमारी से मवेशियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार रात एक गाय की और मौत हो गई। करीब 20 मवेशियों की मौत अभी तक गांव में हो चुकी है।
गांव में अभी तक करीब 20 मवेशी मौत के मुंह में समां चुके हैं। बाबा धर्मवीर सिंह मलिक के साथ ग्रामीणों ने डीएम को पत्र सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की थी। डीएम के निर्देश पशु चिकित्सा विभाग की टीम गांव में पहुंची और शिविर लगाकर पशुओं की जांच की थी। एक मवेशी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हार्ट फेल आया था। चिकित्सकों की टीम ने पशुओं का टीकाकरण भी किया गया था। इसके बाद भी पशुओं की मौत हो रही है। शनिवार शाम गांव निवासी कल्लू की गाय की मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलने पर रविवार को पशु चिकित्सक सतेंद्र कुमार टीम के साथ गांव पहुंचे और जांच की। कल्लू के अन्य मवेशियों का टीकाकरण भी किया। संवाद