{"_id":"611e994f8ebc3e79ce55ab30","slug":"contaminated-drinking-water-took-the-life-of-the-elderly-shamli-news-mrt5525217124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी पीने से बीमार हुए बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी पीने से बीमार हुए बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
कांधला के मोहल्ला शेखजादगान में बीमार महिला के पास बैठे परिजन
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूषित पेयजल ने ली बुजुर्ग की जान
कांधला (शामली)। कैराना बाईपास रोड स्थित मुहल्ला शेखजादगान में दूषित पानी पीने से बीमार हुए बुजुर्ग इदरीश (65) की बृहस्पतिवार को मौत हो गई। मुहल्ले के और भी कई लोग दूषित पानी पीने से बीमार हैं और अस्पतालों में भर्ती हैं। वृद्ध की मौत से घर में कोहराम मच गया। समस्या को देखते हुए टैंकर से शुद्ध पानी की व्यवस्था कराई गई है।
मुहल्ला शेखजादगान निवासी शमीम ने बताया कि दूषित पानी पीने की वजह से उनके पिता इदरीश को चार दिन पहले उल्टी, दस्त हुए थे, जिससे उन्हें काफी कमजोरी महसूस होने लगी थी। उन्हें उपचार के लिए कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उन्हें बुखार भी हुआ। हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। नगर पालिका अध्यक्ष हाजी वाजिद हसन का कहना है कि पेयजल पाइपलाइन को चेक कराया जा रहा है। पाइपलाइन में कहां पर लीकेज है, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।