फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Consumers pay bills online

बिलों का भुगतान ऑनलाइन करें उपभोक्ता

Thu, 26 Mar 2020 09:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Consumers pay bills online
शामली। लॉकडाउन को देखते हुए अब उपभोक्ताओं को बिजली बिलों के ऑनलाइन भुगतान करना होगा। उपभोक्ताओं को बिजली बिल पर अब किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा।
विज्ञापन

पावर कारपोरेशन विभाग के अधीक्षण अभियंता जेके पाल ने बताया कि कोरोना लॉकडाउन को देखते हुए नए दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। अभी तक डेबिट व क्रेडिट कार्ड के जरिये भुगतान पर बैंकिंग कंपनियों द्वारा शुल्क लिया जा रहा था, अब इस शुल्क का भुगतान यूपीपीसीएल करेगा। विद्युत उपभोक्ता अपने बिलों का ऑनलाइन भुगतान ई-निवारण एप के जरिये कर सकते हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर अथवा https://bit.ly/2UpjQqK लिंक से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त उपभोक्ता यूपीपीसीएल की बेबसाइट www.upenergy.in पर बिल भुगतान के टैब पर बिल का और शहरी उपभोक्ता सीधे https://bit.ly/2WBPeVB लिंक से सीधे भुगतान कर सकते हैं। ग्रामीण उपभोक्ता https://uppcl.mpower.in/wss लिंक के जरिये सीधे अपने बिल का भुगतान कर सकते हैं। उपभोक्ता हेल्पलाइन 1912 पर फोन कर समस्या का समाधान पा सकते हैं। उपभोक्ताओं को एसएमएस द्वारा भी बिलों के भुगतान का लिंक साझा किया जा रहा है। उपभोक्ता बिल भुगतान की प्रक्रिया को समझने के लिए यूट्यूब लिंक https://www.youtube.com/watch?v=mIwbf0Mla4I पर उपलब्ध वीडियो ट्यूटोरियल की मदद ले सकते हैं। विषम परिस्थितियों में भी कारपोरेशन उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed