फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Consumers demonstrated when bank did not open till noon

इलाहाबाद बैंक के बाहर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन

Tue, 17 Dec 2019 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Consumers demonstrated when bank did not open till noon
झिंझाना। ऊन कस्बे में इलाहाबाद बैंक के दोपहर तक बंद रहने पर उपभोक्ताओं ने बैंक के बाहर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने सभी को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

सोमवार को ऊन के इलाहाबाद बैंक में 11 बजे तक भी ताला लगा होने पर बैंक में नकदी लेने और जमा करने आए ग्राहकों ने हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंचे एसडीएम ऊन और चौकी प्रभारी ने लोगों को समझा शांत किया। 12 बजे के बाद बैंक खुलने पर लोगों की समस्या का समाधान किया गया। एसडीएम गौरव कुमार ने बताया की ग्राहकों के हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स को बैंक पर लगाया गया था। एलडीएम शैलेश कुमार ने बताया कि सोमवार को बैंक शाखा के दो कर्मचारी छुट्टी पर थे जबकि दो लोग कैश लेने शामली गए हुए थे। 12 बजे कैश लेकर आने के बाद बैंक खोला गया। बैंक प्रबंधक कुलदीप कुमार भी किसी कार्य से बाहर गए हुए थे।
विज्ञापन

बैंक के बाहर प्रदर्शन करने वाले उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि दोपहर 12 बजे तक भी बैंक पर ताला लगा रहा है। कोई कर्मचारी अधिकारी बैंक पर नहीं पहुंचा था। प्रदर्शन करने वालों में कुलदीप, इकबाल, गजेंद्र, बिटटू, भोपाल, रमेश, राजदीप समेत अनेक उपभोक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed