{"_id":"620800ed091c9b7f3c2fa39e","slug":"construction-work-will-get-speed-shamli-news-mrt5767684184","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूरी तरह खुला मौसम, निर्माण कार्य को मिलेगी गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूरी तरह खुला मौसम, निर्माण कार्य को मिलेगी गति
विज्ञापन
सिंभालका के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मौसम शुष्क होने के बाद दिल्ली-शामली-सहारनपुर, मेरठ-करनाल, पानीपत-खटीमा हाईवे और शामली बाईपास के रेलवे के फ्लाईओवर का निर्माण तेज होने की उम्मीद जगी है। अगले तीन से छह माह में रेलवे समेत दूसरे फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो जाएगा।
पिछले डेढ़ माह से खराब मौसम के चलते जिले के सभी हाईवे और बाईपास निर्माण और फ्लाईओवर कार्य प्रभावित हो रहा था। दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे के शामली बाईपास की जद में पिछले तीन माह से बलवा और मेरठ-करनाल बाईपास के शामली में किरोड़ी रोड पर अंडरपास के नजदीक रेलवे फ्लाईओवर सहारनपुर जिले के जंधेड़ा रेलवे फाटक पर फाउंडेशन के साथ पिलर खड़े कराने कार्य चल रहा है। इन फ्लाईओवर कार्य 15 से 20 प्रतिशत कार्य पूरा हो पाया है। दूसरी ओर, शामली बाईपास के सिभांलका फ्लाईओवर का लिंटर पड़ गया है। फ्लाईओवर को लिंक मार्ग से जोड़ने शेष है। एक माह में यह फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो जाएगा। शामली-भौराकलां मार्ग पर फ्लाईओवर के पिलर खड़े हो गए हैं। लिंटर डालने का कार्य बाकी है।
वहीं, पानीपत-नगीना खटीमा हाईवे का बाईपास और बलवा बाईपास को जोड़ने वाले पूर्वी यमुना नहर का पुल के ऊपर पिलर खड़े करने कार्य पूरा हो गया है। लिंटर डाला जाना बाकी है। इसी प्रकार कंडेला बाईपास को जोड़ने के लिए मन्ना माजरा के पास फ्लाईओवर कार्य अधूरा है। मेरठ-करनाल का बाईपास का बधेव-मुंडेट कला गांव के पास पूर्वी यमुना नहर पर पुल का पिलर खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
तीन माह में पूरे हो जाएंगे सभी फ्लाईओवर
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की निर्माण एजेंसी कृष्णा कंसट्रेक्शन कंपनी के जितेंद्र बालियान ने बताया कि शामली बाईपास के सभी फ्लाईओवर अगले तीन माह में पूरे हो जाएंगे। मौसम शुष्क होने पर अगले दो दिनों में शामली तहसील और सेहटा से लेकर तहसील के बीच शामली बाईपास को काला करने निर्माण शुरू किया जाएगा।
भूमि अधिग्रहण कार्य पूरा नहीं हुआ
मेरठ-करनाल हाईवे के शामली बाईपास की निर्माण एजेंसी दिनेश चंद अग्रवाल एंड कंपनी के उप परियोजना प्रबंधक रवि कुमार ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे के बाईपास के लिए अभी एनएचएआई बागपत इकाई की ओर भूमि अधिग्रहण कार्य पूरा नहीं हुआ है। जिससे हाईवे बाईपास के फ्लाईओवर निर्माण अटका हुआ है।
कहां-कहां हाईवे के रेलवे के फ्लाईओवर
- रेलवे ओवरब्रिज-बलवा, किरोड़ी रोड अंडरपास के पास रेलवे फ्लाईओवर, सहारनपुर सीमा पर जंधेड़ा फाटक, रामपुर मनिहारान में।
- शामली बाईपास के फ्लाईओवर-शामली बाईपास का सिंभालका गांव में मेरठ-करनाल हाईवे का फ्लाईओवर, शामली-भौराकलां मार्ग पर सेहटा गांव में बाईपास का फ्लाईओवर।
- मेरठ-करनाल बाईपास के फ्लाईओवर-शामली में किरोड़ी रोड पर अंडरपास के पास रेलवे फ्लाईओवर, मुंडेट कलां में पूर्वी यमुना नहर पर फ्लाईओवर।
- पानीपत-खटीमा हाईवे के शामली बाईपास के फ्लाईओवर-मन्ना माजरा में बाईपास का फ्लाईओवर, बलवा गांव के सामने पूर्वी यमुना नहर पर फ्लाईओवर, बनत में कृष्णा नदी पर पुल।