फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   construction work will get speed

पूरी तरह खुला मौसम, निर्माण कार्य को मिलेगी गति

Sun, 13 Feb 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
construction work will get speed
सिंभालका के पास निर्माणाधीन फ्लाईओवर। - फोटो : SHAMLI
शामली। मौसम शुष्क होने के बाद दिल्ली-शामली-सहारनपुर, मेरठ-करनाल, पानीपत-खटीमा हाईवे और शामली बाईपास के रेलवे के फ्लाईओवर का निर्माण तेज होने की उम्मीद जगी है। अगले तीन से छह माह में रेलवे समेत दूसरे फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ माह से खराब मौसम के चलते जिले के सभी हाईवे और बाईपास निर्माण और फ्लाईओवर कार्य प्रभावित हो रहा था। दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे के शामली बाईपास की जद में पिछले तीन माह से बलवा और मेरठ-करनाल बाईपास के शामली में किरोड़ी रोड पर अंडरपास के नजदीक रेलवे फ्लाईओवर सहारनपुर जिले के जंधेड़ा रेलवे फाटक पर फाउंडेशन के साथ पिलर खड़े कराने कार्य चल रहा है। इन फ्लाईओवर कार्य 15 से 20 प्रतिशत कार्य पूरा हो पाया है। दूसरी ओर, शामली बाईपास के सिभांलका फ्लाईओवर का लिंटर पड़ गया है। फ्लाईओवर को लिंक मार्ग से जोड़ने शेष है। एक माह में यह फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो जाएगा। शामली-भौराकलां मार्ग पर फ्लाईओवर के पिलर खड़े हो गए हैं। लिंटर डालने का कार्य बाकी है।
विज्ञापन

वहीं, पानीपत-नगीना खटीमा हाईवे का बाईपास और बलवा बाईपास को जोड़ने वाले पूर्वी यमुना नहर का पुल के ऊपर पिलर खड़े करने कार्य पूरा हो गया है। लिंटर डाला जाना बाकी है। इसी प्रकार कंडेला बाईपास को जोड़ने के लिए मन्ना माजरा के पास फ्लाईओवर कार्य अधूरा है। मेरठ-करनाल का बाईपास का बधेव-मुंडेट कला गांव के पास पूर्वी यमुना नहर पर पुल का पिलर खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह में पूरे हो जाएंगे सभी फ्लाईओवर
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की निर्माण एजेंसी कृष्णा कंसट्रेक्शन कंपनी के जितेंद्र बालियान ने बताया कि शामली बाईपास के सभी फ्लाईओवर अगले तीन माह में पूरे हो जाएंगे। मौसम शुष्क होने पर अगले दो दिनों में शामली तहसील और सेहटा से लेकर तहसील के बीच शामली बाईपास को काला करने निर्माण शुरू किया जाएगा।
भूमि अधिग्रहण कार्य पूरा नहीं हुआ
मेरठ-करनाल हाईवे के शामली बाईपास की निर्माण एजेंसी दिनेश चंद अग्रवाल एंड कंपनी के उप परियोजना प्रबंधक रवि कुमार ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे के बाईपास के लिए अभी एनएचएआई बागपत इकाई की ओर भूमि अधिग्रहण कार्य पूरा नहीं हुआ है। जिससे हाईवे बाईपास के फ्लाईओवर निर्माण अटका हुआ है।

कहां-कहां हाईवे के रेलवे के फ्लाईओवर
- रेलवे ओवरब्रिज-बलवा, किरोड़ी रोड अंडरपास के पास रेलवे फ्लाईओवर, सहारनपुर सीमा पर जंधेड़ा फाटक, रामपुर मनिहारान में।
- शामली बाईपास के फ्लाईओवर-शामली बाईपास का सिंभालका गांव में मेरठ-करनाल हाईवे का फ्लाईओवर, शामली-भौराकलां मार्ग पर सेहटा गांव में बाईपास का फ्लाईओवर।
- मेरठ-करनाल बाईपास के फ्लाईओवर-शामली में किरोड़ी रोड पर अंडरपास के पास रेलवे फ्लाईओवर, मुंडेट कलां में पूर्वी यमुना नहर पर फ्लाईओवर।
- पानीपत-खटीमा हाईवे के शामली बाईपास के फ्लाईओवर-मन्ना माजरा में बाईपास का फ्लाईओवर, बलवा गांव के सामने पूर्वी यमुना नहर पर फ्लाईओवर, बनत में कृष्णा नदी पर पुल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed