फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction work of Eastern Yamuna Canal Bridge started in Bhainswal

Shamli News: भैंसवाल में पूर्वी यमुना नहर पुल का निर्माण कार्य शुरू

Wed, 31 Jan 2024 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 31 Jan 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Construction work of Eastern Yamuna Canal Bridge started in Bhainswal
शामली क्षेत्र के गांव भैंसवाल में  होता यमुना नहर पुल का निर्माण कार्य
शामली। भैंसवाल में पूर्वी यमुना नहर के नवीन पुल का तेजी से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बरेली की निर्माण एजेंसी को लगभग एक साल में पुल के निर्माण करने का लक्ष्य दिया गया है। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक 31 दिसंबर से पहले पुल निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

भैसवाल गांव को जाने वाले पूर्वी यमुना नहर का प्राचीन पुल खंडहर होने के बाद नया पुल का निर्माण कराया गया था। भैंसवाल गांव में पुराने खंडहर नहर पुल को तोड़कर नए पुल निर्माण का एस्टीमेट लोक निर्माण विभाग ने शासन भेजा गया था। मार्च 2023 में पुल के एस्टीमेट की शासन से स्वीकृत हुई थी। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से वित्तीय वर्ष 2023 का पुल निर्माण कार्य शुरू न करने से स्वीकृत धनराशि शासन को वापस चली गई थी। नए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए शासन से डिमांड की गई। भैंसवाल गांव की पूर्वी यमुना नहर के पुराने पुल को तोड़कर नए पुल निर्माण का टेंडर छोड़ा गया। बरेली की निर्माण एजेंसी को नए पुल निर्माण के लिए ठेकेदार नामित किया गया।
विज्ञापन

बरेली की निर्माण एजेंसी ने भैंसवाल में पूर्वी यमुना नहर के पुल निर्माण के लिए पुराने पुल को तोड़कर नए पुल का कार्य शुरू कर दिया है। निर्माण एजेंसी की ओर से नए पुल के लिए कुएं की खोदाई शुरू कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सनत गुप्त ऋषि ने बताया कि भैंसवाल गांव में पूर्वी यमुना नहर के नवीन पुल को तैयार करने के लिए एक साल का समय दिया गया है। 31 दिसंबर से पहले पुल को तैयार करके चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैंसवाल गांव में नहर की पटरियों से आवागमन रुकेगा

शामली। लोक निर्माण प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सनत गुप्त ऋषि ने बताया कि भैंसवाल गांव में पूर्वी यमुना नहर का नवीन पुल शामली-भैंसवाल मार्ग पर नया और पुराना पुल प्रस्तावित है। नहर के दोनों ओर पटरियां पक्की होने से आवागमन चालू है। नया पुल बनाने के लिए भैंसवाल में दोनों नहर पटरियों पर आवागमन रोकने के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed