फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction started again on the land of the ancient well

Shamli News: प्राचीन कुएं की भूमि पर निर्माण फिर हुआ शुरू

Tue, 10 Dec 2024 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 10 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Construction started again on the land of the ancient well
कैराना में कुएं की भूमि पर किया गया निर्माण-संवाद
शामली, कैराना। नगरपालिका के अंतर्गत प्राचीन कुएं की भूमि पर एक बार फिर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यहां निर्माण कार्य को पालिका द्वारा रुकवाया गया था। कुएं पर निर्माण को लेकर लोगों में आक्रोश भी बना हुआ है। ईओ का कहना है कि मामले में जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगरपालिका कार्यालय से कुछ ही दूरी पर गोशाला रोड पर स्थित प्राचीन कुएं की भूमि पर निर्माण कार्य के विरोध में गत 31 अगस्त को हंगामा हुआ था। मामले की सूचना नगरपालिका प्रशासन तक पहुंची थी, जिसके बाद नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची तथा भूमि को कुएं की बताते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया था। मौके पर कब्जाधारियों को सख्त चेतावनी भी दी गई थी।
विज्ञापन

तीन माह बाद अब फिर से कुएं की भूमि पर निर्माण कार्य बेरोकटोक किया जा रहा है। इसी को लेकर लोगों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।
लोगों का कहना है कि प्राचीन कुएं का नामोनिशान पूरी तरह से मिट जाएगा। इस ओर पालिका प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। ईओ समीर कुमार कश्यप का कहना है कि कुएं की भूमि पर निर्माण कार्य का मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed