फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction of railway underpass route entangled in land dispute

भूमि विवाद में उलझा रेलवे अंडरपास के मार्ग का निर्माण

Mon, 17 Oct 2022 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Construction of railway underpass route entangled in land dispute
शामली भैसवाल रोड व रेलवे अंडर पास को जोडने वाली खस्ता हाल सडक - फोटो : SHAMLI
भूमि विवाद में उलझा रेलवे अंडरपास के मार्ग का निर्माण
विज्ञापन

शामली। शहर के भैंसवाल रोड से दो शिक्षण संस्थाओं के निकट रेलवे अंडरपास बनकर तैयार हो चुका है। लेकिन अंडरपास के दोनों ओर कच्चा चक मार्ग भूमि विवाद में उलझ कर रह गया है। रेलवे के अंडरपास की दोनों ओर की भूमि विवाद से सड़क नहीं बन पाई है। भूमि विवाद खत्म हो जाए तो अंडरपास के दोनों तरफ सड़क बनने के बाद शहर के आम नागरिकों को जाम से राहत मिलेगी और उनकी राह आसान होगी।
शहर के भैसवाल रोड पर वीवी पीजी कालेज और बिग्रेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज के निकट रेलवे का अंडरपास बना हुआ है। वीवीपीजी कालेज की सीमा तक नगरपालिका क्षेत्र में बदहाल सड़क है। कोल्ड स्टोरेज के सामने कृषि भूमि में आवास बने है। कृषि भूमि के पास रेलवे लाइन का अंडर पास तो बना है, लेकिन अंडरपास से गुजरने के लिए दोनों तरफ कच्चा चक मार्ग है। कच्चा चक मार्ग और अंडरपास से आने जाने में दुपहिया, चार पहिया वाहनों को परेशानी हो रही है। बरसात के दौरान अंडर पास में पानी भर जाने से दलदल बन जाती है। अंडरपास एक तरफ शहर के भैंसवाल रोड को जोड़ता है, तो दूसरी ओर गोहरनी रेलपार रजबहा डीके कालोनी और कांबोज कालोनी को जोड़ता है। रेलपार रजबहा को रेलवे के अंडरपास से जोड़ते हुए कच्चे चक मार्ग को सड़क में तब्दील कर दिया जाए तो शहर में जाम से राहत दिलाने का माध्यम बन जाएगा।
विज्ञापन

विवाद की वजह से अधर में लटका सडक निर्माण का कार्य
उत्तर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर थान सिंह का कहना है कि शहर के धीमानपुरा 90 नंबर रेलवे फाटक से शहर के सहारनपुुर की दिशा में वीवी पीजी कालेज और ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज के पास रेलवे के अंडरपास की सड़क का निर्माण भूमि विवाद में अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम सदर विशुराजा का कहना है कि नगरपालिका परिषद के साथ वहां के किसानों का विवाद उनके यहां चल रहा है। दूसरी तरफ किसानों पर चक मार्ग पर अवैध कब्जे की शिकायत कर रखी है। पहले यहां नगरपालिका सड़क बनाना चाहती थी लेकिन किसानों का कहना है कि भूमि पर उनका स्वामित्व है। इस विवाद के चलते यह मामला अभी अधर में लटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed