फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction of ITI building stuck for ten years due to lack of budget

Shamli News: बजट के अभाव में दस साल से अटका आईटीआई भवन का निर्माण

Thu, 18 Jul 2024 03:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Construction of ITI building stuck for ten years due to lack of budget
अफजलगढ़। गांव कल्लूवाला में 10 वर्षों से निर्माणाधीन राजकीय आईटीआई का भवन निर्माण विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते पूर्ण नहीं हो पाया। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरदार मलकीत सिंह ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करते हुए भवन निर्माण पूरा करा कर सुचारू कराने की मांग की है।
विज्ञापन



गांव कल्लूवाला में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम एवं बहुराष्ट्रीय विकास कार्यक्रम के अंतर्गत गांव कल्लूवाला में वर्ष 2013 में राजकीय आईटीआई विद्यालय स्वीकृत कर निर्माण शुरू कराया गया था। स्थानीय जनता के प्रयासों से तत्कालीन डीएम ने भवन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य संपन्न कराया था। 9 करोड़ रुपये के सापेक्ष निर्माणदायी संस्था सीएंडडीएस को 1 करोड़ 31 लाख रुपये अवमुक्त किए गए थे। इसका वर्ष 2014 निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, जो 10 वर्ष बीत जाने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन




सरदार मलकीत सिंह का कहना कि वर्ष 2018 में विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई। विभागीय उदासीनता के चलते भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। उन्होंने अधिकारियों से शीघ्र भवन निर्माण का कार्य पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस संबंध में प्रधान सहायक राकेश शर्मा का कहना है कि पैसे के अभाव में निर्माण कार्य रुका हुआ है। रुपया अवमुक्त होने पर रुका हुआ कार्य पूरा कराया जाएगा।




भवन बने तो घट जाए दूरी



वीर सिंह सैनी का कहना है कि भवन निर्माण पूरा न हो पाने के कारण स्थानीय विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए 92 किमी दूर बिजनौर स्थित राजकीय आईटीआई जाना पड़ता है। इससे विद्यार्थियों को आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शीघ्र विद्यालय निर्माण पूरा होना चाहिए। नरेन्द्र पाल और जोगा सिंह का कहना है कि आईटीआई भवन न होने से बेरोजगार युवा परेशान है। शीघ्र विद्यालय को सुचारू कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed