फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction of Government Inter College started

Shamli News: शुरू हुआ राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण

Sun, 29 Jan 2023 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Construction of Government Inter College started
जलालाबाद के हसनपुर लुहारी में राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण शुरू करते मजदूर।
- चार साल पहले तत्कालीन गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने किया था हसनपुर लुहारी में शिलान्यास
विज्ञापन

- एक किश्त जारी होने के बाद सरकार ने लगा दी थी बजट पर रोक, अब दोबारा मिलने वाला है बजट
संवाद न्यूज एजेंसी
जलालाबाद। पिछले चार साल से अधूरे पड़े राजकीय इंटर कॉलेज हसनपुर लुहारी के निर्माण की अब दोबारा आस जगी है। सरकार से बजट की अगली किश्त मिलने की उम्मीद के बाद ठेकेदार ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। निर्माण शुरू होने के बाद ग्रामीणों में भी फिर से कॉलेज बनने की उम्मीद जग गई है।
चार साल पहले क्षेत्रीय विधायक व तत्कालीन गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने हसनपुर लुहारी गांव में जूनियर स्कूल के समीप राजकीय इंटर कॉलेज के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। कॉलेज का निर्माण करने के लिए सरकार ने 2.98 करोड़ का बजट निर्धारित किया था। साथ ही सरकार ने शिलान्यास के वक्त 70 लाख रुपये की पहली किश्त भी जारी कर दी थी। जिसके बाद तय भूमि पर राजकीय इंटर कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। इस पैसे से ठेकेदार ने कमरों का निर्माण कर दिया। इसके बाद सरकार ने बजट पर रोक लगा दी। बजट न मिलने के कारण कॉलेज का निर्माण कार्य रोक दिया गया तब से निर्माण बंद पड़ा था। अब सरकार ने कॉलेज का निर्माण करने के लिए बजट की अगली किश्त जारी करने के संकेत दिए हैं। शासन की ओर से कहा गया है कि जल्द ही दूसरी किश्त जारी कर दी जाएगी। इसके बाद ठेकेदार ने दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि जल्द सरकार की ओर से पूरा बजट जारी हो जाएगा। जिसके बाद गांव की लड़कियों को शिक्षा के लिए बसों में दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ेगीं।
विज्ञापन

नशाखोरी का बन गया था अड्डा
ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य रुकने के बाद कॉलेज खंडहर बन गया था। इस वजह से गांव के नशेड़ी व असामाजिक तत्वों ने इस जगह को नशाखोरी का अड्डा बना लिया था। इसके अलावा भी यहां अन्य कई तरह की गैरकानूनी गतिविधियां की जा रही थी। अब जब कॉलेज का निर्माण कार्य शुरू हो गया है तो अवैध गतिविधियों पर रोक लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन...........
काफी समय से बजट नहीं मिला था, इसलिए काम रुका हुआ था। अब सूचना मिली है कि बजट की अगली किश्त लखनऊ से आने वाली है। इसलिए कॉलेज का काम शुरू किया गया है। - पंकज कुमार, ठेकेदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed