फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction of flyover started in Taprana on the highway

Shamli News: हाईवे पर टपराना में फ्लाईओवर का निर्माण शुरू

Sun, 04 Dec 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Construction of flyover started in Taprana on the highway
झिंझाना क्षेत्र के गांव टपराना में निर्माणाधीन हाईवे का फ्लाईओवर। - फोटो : SHAMLI
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे की जद में टपराना में निर्माण एजेंसी की ओर से फ्लाईओवर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। टपराना फ्लाईओवर के निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ जाम से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

105 किमी लंबाई वाले मेरठ-करनाल हाईवे का करनाल बाईपास से लेकर बिड़ौली यमुना नदी के पुल तक हरियाणा सीमा तक 15 किमी लंबाई तक निर्माण कार्य पूरा हो चुुका है। दो साल बाद मेरठ-करनाल हाईवे की निर्माण एजेंसी ने टपराना गांव में फ्लाईओवर के निर्माण के लिए लोहे के सरियों का फाउंडेशन का कार्य शुरू कर दिया है। एप्रोच रोड का कार्य अभी अधूरा है। फ्लाईओवर के दोनों ओर सर्विस लेन तैयार की जा रही है। फ्लाईओवर के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए एजेंसी को 31 मार्च तक का समय दिया गया है।
विज्ञापन

दो साल में पूरा नहीं हो सका हाईवे का निर्माण
शामली। शामली जिले की सीमा बिड़ौली यमुना पुल से लेकर मेरठ जिले के कंकरखेड़ा बाईपास तक हाईवे, फ्लाईओवर और बाईपास का निर्माण कार्य पिछले दो साल से निर्माणाधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिड़ौली में यमुना नदी का दो लेन का पुल तैयार हैं। पुल की दोनो ओर की एप्रोच रोड अधूरी है। दूसरी ओर बिड़ौली, फ्लाईओवर की यमुना नदी की एप्रोच रोड तैयार है। झिंझाना ओर एप्रोच रोड अधूरी है। म्यान कस्बा, केरटू, अहमदगढ़ में फ्लाईओवर के पिलर की फाउंडेशन के लिए सरियों का जाल खड़ा है। झिंझाना गाड़ीवाला चौक पर एक ओर एप्रोच रोड तैयार है। दूसरी ओर की एप्रोच रोड कार्य अधूरा है।
वही मुंडेट कला में पूर्वी यमुना नहर पुल के पिलर खडे़ हैं। पुल को एप्रोच रोड से जोड़ने वाली दीवार ख़डी हो चुकी है। पिलरो पर गार्डर रखने का कार्य अधूरा है। यहां दोनों ओर एप्रोच रोड कार्य अधूरा है। गोहरनी-शामली में रेलवे का फ्लाईओवर के पिलर खडे़ है। गर्डर रखने और लिंटर कार्य अधूरा है।
मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना, गढ़ी सखावत में फ्लाईओवर कार्य पूरा हो गया है। दोनों ओर का एप्रोच रोड अधूरा है। बिटावदा गांव में अभी हाल में पिलर खड़े करने के लिए सरियों का जाल बना है। मेरठ जिले के बापारसी में हिंडन नदी का दो लेन पुल, नानू फ्लाईओवर तैयार है। एप्रोच रोड कार्य अधूरा है। गंग नहर में दो लेन का पुल निर्माणाधीन है। एप्रोच रोड का कार्य अधूरा है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने बताया है कि म्यान कस्बा में ग्रामीण फ्लाईओवर के नीचे कट मांग रहे हैं। ग्रामीणों के आवागमन लिए वहां पर कट नहीं दिया सकता है। मेेेरठ-करनाल हाईवे का निर्माण 31 जनवरी तक पूरा हो जाएगा।

कोट...
बिड़ौली यमुना पुल और दोनों ओर की एप्रोच रोड का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। जाम से मुक्ति के लिए यमुना पुल की एप्रोच रोड तैयार होने के बाद खोल दिया जाएगा। हालांकि मुजफ्फरनगर जिले के बायावाला, मेेरठ जिले के भूनी फ्लाईओवर बनकर तैयार है। उस पर छोटे वाहनों का आवागमन जारी है। - केपी सिंह, अभियंता मेरठ-करनाल हाईवे की निर्माण एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed