{"_id":"5f5fb55a8ebc3e51e70131e6","slug":"construction-of-buffalo-underpass-stuck-railways-raise-hands-shamli-news-mrt5013464105","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंसा भैंसवाल अंडरपास का निर्माण, रेलवे ने खड़े किए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंसा भैंसवाल अंडरपास का निर्माण, रेलवे ने खड़े किए हाथ
विज्ञापन
भैंसवाल बाईपास पर लगा शिलापट।
- फोटो : SHAMLI
भैंसवाल अंडरपास का निर्माण फंसा, रेलवे ने खड़े किए हाथ
शामली। भैंसवाल अंडरपास का निर्माण कार्य फंस गया है। रेलवे के निर्माण विभाग ने इसे छोटा प्रोजेक्ट बताते हुए निर्माण कराने से हाथ खड़े कर दिए हैं, जबकि अंडरपास निर्माण के लिए 4.17 करोड़ रुपये फरवरी माह से पड़ा हुआ है। निर्माण विभाग के हाथ खड़े कर देने से अंडरपास के निर्माण का मामला फंस गया है। हालांकि स्थानीय निर्माण इकाई निर्माण कराने के लिए कह रही है, लेकिन इससे पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा दिए गए चार करोड़ रुपयों का सत्यापन किया जाएगा।
शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश सरकार ने जिला मुख्यालय से दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग को जोड़ने के लिए 16.34 करोड़ रुपये की लागत से 3.5 किमी लंबाई और सात मीटर चौड़ाई का भैंसवाल बाईपास स्वीकृत किया था। इसमें रेलवे लाइन के नीचे अंडरपास भी शामिल था। लोक निर्माण विभाग उत्तर रेलवे को अंडरपास निर्माण के लिए फरवरी 2020 में 4 करोड़ 17 लाख रुपये भेज चुका है। इसके बावजूद रेलवे अंडरपास का निर्माण शुरू नहीं कर पाया है।
रेलवे लाइन के दोनों ओर सड़क का निर्माण दिसंबर 2019 से पूर्व लोक निर्माण विभाग पूरा करा चुका है। दस माह बाद भी रेलवे का अंडरपास निर्माण न होने से भैंसवाल बाईपास का लाभ लोगों को नहीं मिल रहा है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह भैैंसवाल बाईपास के अंडरपास निर्माण के लिए उत्तर रेलवे निर्माण के दिल्ली स्थित बड़ौदा हाउस के रेलवे विभाग के चीफ इंजीनियर कार्यालय में मिले थे। इसी माह उत्तर रेलवे के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर भैंसवाल बाईपास के अंडरपास निर्माण का अनुरोध किया था। इस संबंध में सहायक मंडल अभियंता इशाक खान से मिलकर भैंसवाल अंडरपास का निरीक्षण कराया था।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरके सक्सेना ने बताया कि शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग के बीच गोहरनी-सिलावर के बीच अंडरपास का निर्माण दिल्ली मंडल की निर्माण खंड की इंजीनियरों की टीम कराएगी। उनका कहना है कि भैंसवाल बाईपास के अंडरपास निर्माण के लिए दोहरीकरण विद्य़ुतीकरण के तहत अंडरपास बनाने वाले निर्माण विभाग ने हाथ खड़े कर दिए हैं। दरअसल, निर्माण विभाग को पहले इस रूट पर कई अन्य अंडरपास के निर्माण का काम दिया गया था। यह काम पूरा हो चुका है। भैंसवाल बाईपास बाद में बना तो इसके अंडरपास के निर्माण का काम बाद में मिला। इकलौता काम होने से निर्माण विभाग ने इसे छोटा प्रोजेक्ट बताते हुए बनाने से इंकार कर दिया है। उधर, लोक निर्माण विभाग द्वारा रेलवे को दिए गए चार करोड़ 17 लाख रुपये के सत्यापन का भी काम शुरू हो गया है। फरवरी से यह रकम रेलवे के पास ही पड़ी हुई है।

शामली भैंसवाल बाईपास।- फोटो : SHAMLI