फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Construction of backward highway and Shamli bypass due to rain

बरसात के चलते पिछड़ रहा हाईवे और शामली बाइपास का निर्माण

Fri, 10 Sep 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Construction of backward highway and Shamli bypass due to rain
बारिश के चलते पिछड़ा हाईवे और शामली बाईपास का निर्माण
विज्ञापन

शामली। बरसात के चलते मेरठ-करनाल समेत कई हाईवे और शामली बाईपास का कार्य प्रभावित हो रहा है। फिलहाल हाईवे और शामली बाईपास का निर्माण कार्य बंद है। निर्माण एजेेेंसी के अफसरों का कहना है कि हाईवे के सभी फ्लाईओवर इसी साल दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे।
मेरठ-करनाल हाईवे और शामली बाईपास के निर्माण की जिम्मेदारी दिनेश चंद अग्रवाल एंड कंपनी को दी गई है। दस माह से कंपनी मेरठ-करनाल हाईवे और शामली बाईपास का निर्माण कर रही है। हरियाणा के करनाल जिले में करनाल बाईपास से लेकर बिड़ौली में यमुना नदी तक 15 किमी लंबाई में हाईवे के चौड़ीकरण, पुलों-पुलियों का कार्य तेजी से किया जा रहा है। शामली जिले में बरसात के दौरान बिड़ौली में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद दो लेन का पुल, बिडौली-झिंझाना में फ्लाईओवर और मेरठ-करनाल के शामली बाईपास निर्माण कार्य बंद है।
विज्ञापन

सींगरा और वेदखेड़ी में लगभग एक किमी लंबाई तक पिछले दो दिनों में मौसम शुष्क रहने से सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ किया है। दिनेश चंद्र अग्रवाल कंपनी के परियोजना प्रबंधक दया सिंह ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे, शामली बाईपास एवं पुलों का 45 प्रतिशत कार्य अभी पूरा हुआ है। यमुना नदी के दो लेन पुल, बिड़ौली, काठा, खोखरी, झिंझाना, फुगाना, गढ़ी सखावत, बायवाला और हिंडन नदी के पुल का दिसंबर तक निर्माण कार्य पूूरा हो जाएगा। दीपावली तक करनाल से बिडौली यमुना नदी के पुल तक रोड का कार्य ज्यादातर पूरा होगा। मेेरठ-करनाल के शामली बाईपास और रोड कार्य के लिए दो साल कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। शामली बाईपास में शामली शहर में भूमि अधिग्रहण कार्य पूरा नहीं हुआ है। शामली को छोड़कर गोहरनी, बधेव, टपराना, टपराना समेत कई गांवों में मिट्टी और रोड़ी कार्य हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुटराड़ा में बनेगा टोल प्लाजा
पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण कार्य तय समय से तीन माह पूर्व जून 2022 तक पूरा हो जाएगा। पानीपत के सिवाह से शामली के बलवा तक इस हाईवे के प्रथम चरण का कार्य चल रहा है। करीब 35 किमी लंबे इस हाईवे के इस हिस्से का 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। हाईवे पर हरियाणा के सिनौली में और शामली के बुटराड़ा में टोल प्लाजा बनाया जाएगा।

ये निर्माण कार्य भी हुए प्रभावित
प्रभागीय वन निदेशक सहारनपुर के पत्र के बाद दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे का निर्माण कार्य बंद है। पानीपत-खटीमा हाईवे के बलवा से कंडेला जाने वाले शामली बाईपास पर मिट्टी कार्य हुआ। जबकि पूर्वी यमुना नहर पर पुल का कार्य पिछले कई माह से बंद चल रहा है। बनत में बाईपास और कृष्णा नदी का पुल कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। शामली से मुजफ्फरनगर सीमा तक कार्य प्रभावित है। बरसात के बाद कार्य में तेजी से काम प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed