{"_id":"60202f898ebc3e26b922a63e","slug":"constitution-of-education-and-social-security-committee-shamli-news-mrt5242432105","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा कमेटी का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा कमेटी का गठन
विज्ञापन
झिंझाना बावरिया कॉलोनी में बैठक करते बावरिया समाज के लोग।
- फोटो : SHAMLI
शामली। बावरिया समाज कल्याण समिति की बैठक में शिक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा कमेटी का गठन किया गया। गांव की महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
रविवार को झिंझाना क्षेत्र के गांव खानपुर कलां (बावरिया कॉलोनी) में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने समाज के विकास पर जोर दिया। बैठक में बच्चों की शिक्षा का उचित प्रबंध करने के लिए शिक्षा कमेटी तथा समाज को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए सामाजिक सुरक्षा कमेटी का गठन किया। बावरिया समाज के गांवों में स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिलाओं को रोजगार से जोड़ने पर जोर दिया।
समिति अध्यक्ष धीरध्वज ने कहा कि जल्द ही डीएम और एसपी से मिलकर बावरिया समाज के लोगों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। बैठक में सचिव हरजीत सिंह, पातीराम वडेरा, धारा सिंह, ओमपाल सिंह, पदम, कुरड़ीराम, केदारनाथ, महेंद्र, भगतराम, रामसेवक, राजकुमार, ध्रुव कुमार आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजाराम ने की।