फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Constable scuffles with home guard posted on bank duty

Shamli News: बैंक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के साथ सिपाही ने की हाथापाई

Tue, 07 Mar 2023 09:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 09:55 PM IST
विज्ञापन
Constable scuffles with home guard posted on bank duty
झिंझाना। बैंक ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने कार सवार सिपाही को ठीक से कार खड़ी करने को कहा तो सिपाही ने होमगार्ड के साथ बदसलूकी करते हुए हाथापाई कर दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस कार सवार सिपाही को थाने ले आई।
विज्ञापन

कस्बे के पीएनबी बैंक के पास मंगलवार को होमगार्ड रमेश और एक अन्य की ड्यूटी लगाई गई थी। दोपहर के समय एक कार जिसकी वजह से जाम की स्थिति बनी हुई थी, वह बैंक के सामने पहुंची। कार सवार सिपाही ने गाड़ी गलत तरीके से खड़ी कर दी। इस पर होमगार्ड रमेश ने सिपाही को कार ठीक से खड़ी करने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात पर नाराज कार सवार सिपाही ने गाली-गलौज करते हुए होमगार्ड रमेश का डंडा छीन लिया। तभी होमगार्ड ने थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस कार सवार सिपाही को थाने ले आई। कार सवार सिपाही का नाम आशु निवासी ऊन बताया गया है। जो शाहजहांपुर में तैनात है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि सिपाही आशु का मेडिकल कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed