फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Connectivity fails, electricity bills are not depositing

कनेक्टिविटी गुल, जमा नहीं हो रहे बिजली के बिल

Fri, 28 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Connectivity fails, electricity bills are not depositing
शामली में बिजलीघर के कार्यालय में खाली पड़ी कर्मचारियों की कुर्सी। - फोटो : SHAMLI
कनेक्टिविटी गुल, जमा नहीं हो रहे बिजली के बिल
विज्ञापन

शामली। विद्युत निगम लोगों से बिजली का बिल जमा कराने का दबाव बना रहा है और बकायादारों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं, लेकिन बिल जमा कराने शहर बिजलीघर पर पहुंच रहे उपभोक्ताओं को मायूस लौटना पड़ रहा है। दो दिन से यही हाल है। बताया जा रहा है कि सर्वर कनेक्टिविटी ठीक न होने से ये समस्या बनी है।
अमर उजाला के वीरेंद्र सिंह नामक पाठक ने बृहस्पतिवार सुबह सूचना दी कि शहर बिजलीघर परबिल जमा नहीं हो रहे हैं। अमर उजाला टीम साढ़े 11 बजे बिजलीघर पहुंची। वहां बिल जमा कराने आए कई लोग काउंटर के बाहर खड़े थे। इनमें कई महिलाएं और बुजुर्ग भी थे। खिड़की पर नोटिस चस्पा था, जिस पर लिखा था कि कल (बुधवार) दोपहर एक बजे से नेट सुविधा बंद है जो अभी तक चालू नहीं हुई है।
विज्ञापन

बाहर खड़े लोग ये जानना चाहते थे कि बिल कब से जमा होंगे लेकिन ये बताना वाला वहां कोई नहीं था। बिल जमा करने वाले कक्ष में भी कोई नहीं था। दफ्तर खाली पड़ा था। परेशान होकर लोग लौट रहे थे। इनमें कुछ लोगों की बिल जमा करने की आखिरी तारीख थी। उन्हें डर था कि यदि निर्धारित तारीख पर बिल जमा नहीं हुआ तो पेनल्टी लगेगी ही और अगले बिल में भी वो जुड़कर आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- उपभोक्ताओं की पीड़ा
- मेरा 900 रुपये का बिल आया है। इसे जमा कराना है। बुधवार दोपहर में बिल जमा कराने आई, तब भी नेट खराब बताया गया। आज फिर वही समस्या बताई। घर का काम छोड़कर बिल जमा कराने आते हैं, बिल जमा न होने पर परेशानी होती है। - आशा देवी, शांतिनगर
- उनका 1600 रुपये का बिल आया है। बुधवार को बिल जमा कराने आए तो बताया कि शाम तक सर्वर ठीक हो जाएगा। मगर आज यहां आई तो फिर यही समस्या बताई गई। यदि बिल समय पर जमा नहीं होता तो कनेक्शन काटने वाले आ जाते हैं। इसमें उपभोक्ता की क्या गलती है। - मुनेश देवी, मोहल्ला ब्राहमणान
- बिल जमा नहीं होने से ज्यादा परेशानी तब होती है जब अगले महीने के बिल में बकाया जुड़कर आता है। इस तरह की समस्या है तो निगम वालों को रसीद बुक की व्यवस्था करनी चाहिए। ताकि समय से बिल जमा हो सकें। - अनुज कुमार, दयानंद नगर
- दो दिन से बिल जमा कराने को चक्कर काट रहे हैं। 1087 रुपये का बिल आया है। अंतिम तिथि निकल गई तो परेशानी हो जाएगी। बिजली वाले कनेक्शन काटने आ जाएंगे। दो दिन से नेट खराब है तो कुछ वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी। - याकूब, हाजीपुरा

कोट
बुधवार दोपहर से सर्वर कनेक्टिविटी नहीं मिल रही है। उसी माध्यम से निगम का कार्य होता है और बिल जमा कराए जाते हैं। समस्या बनी थी, लेकिन बृहस्पतिवार देर शाम को कनेक्टिविटी ठीक हो गई। - ब्रजमोहन सोनी, एसडीओ, शहर बिजलीघर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed