{"_id":"64346098f1913596410381d4","slug":"connections-being-cut-on-arrears-of-rs-5000-protest-shamli-news-c-26-1-smrt1046-1622-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 5 हजार रुपये बकाया पर काटे जा रहे कनेक्शन, विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 5 हजार रुपये बकाया पर काटे जा रहे कनेक्शन, विरोध
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। किसानों के 5 हजार से ज्यादा के बिल पर कनेक्शन काटे जाने के विरोध में किसान यूनियन कार्यकर्ताओं ने झाल बिजलीघर पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गन्ना भुगतान होने तक विद्युत कनेक्शन काटने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से विद्युत निगम के अधिकारी 5000 से अधिक का बिल होने पर गांव में जाकर कनेक्शन काट रहे हैं। जबकि किसानों का लाखों रुपये चीनी मिलों पर बकाया है। किसानों ने इसकी शिकायत किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सवित मलिक से की थी। जिसके बाद राष्ट्रीय महासचिव संजीव लिलौन के साथ संगठन के कार्यकर्ता झाल बिजलीघर पहुंचे और कनेक्शन काटे जाने का विरोध किया।
इस दौरान किसानों ने कहा कि कि जब तक गन्ना भुगतान नहीं होता किसान बिल जमा नहीं कर सकता। गन्ना भुगतान न होने की वजह से ही बिल चुकाने में देरी हो रही है। समय पर भुगतान न होने से किसानों की हालत गंभीर है। सरकार को कोई चिंता नहीं है। किसानों का बिजली कनेक्शन काटने पर पुरजोर विरोध किया जाएगा। इस मौके पर सुनील मलिक, पवन, अमित, लोकेंद्र आदि मौजूद रहे।