फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Connection can be connected by depositing outstanding bills in installments

Shamli News: किश्तों में बकाया बिल जमा कर जुडवा सकेंगे कनेक्शन

Fri, 24 Feb 2023 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Connection can be connected by depositing outstanding bills in installments
- बकायेदारों को कनेक्शन कटने पर किश्तों में जमा कर दो माह में करना होगा बिल जमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। यदि किसी उपभोक्ता पर बिजली बकाया चलने के कारण कनेक्शन कट जाता है तो वह किश्तों में बिल जमा करके कनेक्शन जुडवा सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता को शपथ पत्र देना होगा। शपथ पत्र में दो माह के अंदर बिल जमा करने की बात स्वीकार करनी होगी। यदि वह निर्धारित समय में बिल जमा नहीं करते तो उसका कनेक्शन फिर कट जाएगा। फिर पूरा बिल जमा करने पर ही कनेक्शन जुड़ेगा।
विद्युत विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ अभियान चला रखा है। धड़ाधड़ इनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। कनेक्शन जुड़वाने के लिए उपभोक्ता को बिल का 50 प्रतिशत पहली किश्त में जमा करना होगा। इसके बाद वह दो माह के अंदर पूरा बिल को जमा करा सकता है। इसके लिए उसको एक शपथ पत्र भी देना होगा और यदि वह शपथ पत्र नहीं देता है तो उसका कनेक्शन नहीं जुड़ेगा। अधीक्षण अभियंता रामकुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए यह नियम बाया है और वह किश्तों में भी बिल जमा कर सकता है। जब तक बिल जमा नहीं करेगा तो उसका कनेक्शन नहीं जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

बिना पेनल्टी जमाकर मिलेगा कनेक्शन
शासन के निर्देश पर बिजली विभाग की तरफ से अभियान चलाकर उपभोक्ताओं का केवाईसी किया जा रहा है। ऐसे उपभोक्ता का शपथ जिनका मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी पत्र लेकर बिजली कनेक्शन कर अपडेट नहीं है, उनका केवाईसी अपडेट किया जा रहा है। इसी क्रम में विभाग की तरफ से चोरी से बिजली उपयोग कर रहे उपभोक्ताओं को कनेक्शन देकर उन्हें मुख्य धारा में जोड़ा जा रहा है। पहले जहां बिजली चोरी में पकड़े गए लोगों पर पेनल्टी लगाता था। मगर अब विभाग की तरफ से ऐसे लोगों से पेनल्टी से राहत देते हुए धनराशि जमा करने का शपथ पत्र लेते हुए कनेक्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह का बकाया होते ही कटेगा कनेक्शन
इस समय उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपये विद्युत विभाग का बकाया चल रहा है और इससे विभाग पर भार पड़ रहा है, लेकिन अब उपभोक्ताओं पर जैसे ही दो माह का बकाया हो जाएगा तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed