फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congressmen celebrated the death anniversary of the country's first Prime Minister

Shamli News: कांग्रेसियों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री की पुण्य तिथि मनाई

Sat, 27 May 2023 06:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrated the death anniversary of the country's first Prime Minister
-प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर डाला प्रकाश
विज्ञापन

-कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती का लिया संकल्प
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 60वीं पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि देश की तरक्की में पंडित जवाहरलाल नेहरू का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।


आजादी की लड़ाई मेेें वह 9 बार जेल गए और 3355 दिन जेल में बिताए। पंचशील के सिद्धांतों का प्रतिपादन किया और 1954 में भारत रत्न से अलंकृत किए गए। उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाता है। इस दौरान विवेक भारद्वाज ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को देखते हुए कांग्रेस का हाथ थामा। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिला महासचिव योगेश भारद्वाज, आदेश कश्यप, धीरज उपाध्याय, श्रीपाल, संदीप शर्मा, जाहिद, रमेश मराठा, महावीर सैनी आदि मौजूद रहे। उधर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सदस्य ओम प्रकाश शर्मा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अपने कैंप कार्यालय पर महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत गौरव, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कांग्रेस सेवादल के प्रांतीय महासचिव वैभव गर्ग ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पंडित राजकुमार शर्मा, बाबू खान, ठाकुर लाखन सिंह, सोमदेव चौधरी, अशोक जैन, नरेंद्र शर्मा, बाबा गोपी चंद, राजेश कश्यप, सतीश शर्मा, अविनाश शर्मा, चंद्रकुमार, मनोज शर्मा, अवनीश, अशोक जैन, सुभाष शर्मा, सतवीर, प्रेमराज, रविंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---


दीपक गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed