फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congress workers sought employment by running a handcart

कांग्र्रेस कार्यकर्ताओं ने ठेला चलाकर मांगा रोजगार

Sat, 18 Sep 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Congress workers sought employment by running a handcart
शामली सुभाष चौक पर पकोडे तलते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
शामली। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पीएम मोदी का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। भिक्की मोड़ से सुभाष चौक तक केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च किया। बाजार में पकौड़े तले और ठेला चलाया। नेता जी सुभाष चौक पर बूट पोलिश करते हुए भाजपा सरकार से युवाओं को रोजगार देने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी और युवा कांग्रेस के प्रदेश कोर्डिनेटर गौरव वर्मा ने कहा कि मौजूदा सरकार ने देश में रोजगार ठप करके देश के युवाओं के हाथ में कटोरा थमा दिया है। चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री के विकास के लिए किए गए वादे जुमले साबित हुए। देश में महिलाओं को मुफ्त गैस सिलिंडर बांटकर रसोई गैस के दाम तीन गुणा वसूले जा रहे हैं। आने वाले चुनाव में देश का युवा परिवर्तन के नाम पर प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के साथ आने का मन बना चुका है।
विज्ञापन

युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा और युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर मलिक ने कहा कि भाजपा ने रोजगार के नाम पर युवाओं को छलने का काम किया है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण तरार, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, शमशीर खान, राशिद चौधरी, सौरव धीमान, कुलदीप विश्वकर्मा, सचिन कालखंडे, प्रशांत चौधरी, उज्ज्वल, चीनू, लुक्का खान, इरफान, विकास सैनी वेदखेड़ी मौजूद रहे।

शामली सुभाष चौक पर बूट पॉलिस कांग्रेस कार्यकर्ता

शामली सुभाष चौक पर बूट पॉलिस कांग्रेस कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

शामली पैदल मार्च निकाल कर प्रदर्शन करते कांग्रेसी

शामली पैदल मार्च निकाल कर प्रदर्शन करते कांग्रेसी- फोटो : SHAMLI

शामली सुभाष चौक पर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी

शामली सुभाष चौक पर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed