{"_id":"6182cee946c7cc2e1b0abe15","slug":"congress-workers-demonstrated-shamli-news-mrt563522156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
शामली एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को डीएपी की आपूर्ति को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम बृजेश सिंह को सौंपा।
जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार की उदासीनता और अव्यवस्था के चलते किसानों को बुवाई के इस मौसम में सुबह से शाम तक खाद वितरण केंद्रों पर लाइन में खड़े रहने के बाद भी डीएपी खाद नहीं मिल पा रहा है। बुंदेलखंड में तो हालत बद से बदतर है। जहां खाद के लिए किसानों को कई दिनों तक भूखे-प्यासे लगातार लाइन पर खड़ा रहना पड़ रहा है। जिसके चलते कई किसानों की जाने तक जा चुकी हैं।
खाद न मिलने के कारण उन्हें आत्महत्या करने को मजबूर होना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार किसानों के इस दर्द को न समझ कर उनके ऊपर पुलिस से लाठीचार्ज करा रही है। किसानों को डीएपी खाद जल्द से जल्द देने की व्यवस्था कराई जाए। मौके पर शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, शेखरपाल, प्रवीण तरार, राजेश कश्यप, डॉ. चैन सिंह पुंडीर, रामकिशोर पार्चा, अरविंद झंझोट, श्रीपाल सिंह, प्रमोद कश्यप, संजीव शर्मा, गय्यूर, गुलफाम मौजूद रहे।