फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congress was the first MLA, this time also lost from NOTA

कांग्रेस का था पहला विधायक, इस बार नोटा से भी हारे

Fri, 11 Mar 2022 12:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:29 AM IST
विज्ञापन
Congress was the first MLA, this time also lost from NOTA
शामली। जिस पार्टी ने शामली विधानसभा सीट को पहला विधायक दिया, उसका इस बार चुनावों में बुरा हाल हो गया। जिला बनने के बाद वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में शामली सीट अस्तित्व आई थी। पंकज मलिक शामली सीट से कांग्रेस के टिकट पर पहली बार विधायक बने थे। उन्हें 53947 वोट मिले थे। उन्होंने सपा के वीरेंद्र सिंह को 3741 वोट से हराया था। वीरेंद्र सिंह को 50206 वोट मिले थे। 2017 के उप चुनाव में पंकज मलिक दूसरे नंबर पर रहे थे। उन्हें भाजपा के तेजेंद्र निर्वाल ने उन्हें 29720 वोट से हराया था। तेजेंद्र निर्वाल को 70085 वोट मिले थे। जबकि पंकज मलिक को 40365 वोट हासिल हुए। लेकिन इस बार कांग्रेस प्रत्याशी नोटा से भी हार गए। इस सीट पर 799 लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को महज 780 वोट ही मिले हैं। इसके अलावा थानाभवन सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सत्य संयम सैनी को 793 वोट मिले। वह नोटा से केवल चार वोट ज्यादा हासिल कर पाए। कैराना में कांग्रेस प्रत्याशी अखलाक को 1522 वोट मिले। वह चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

आप ने पंजाब में सरकार बनाई, शामली में मुंह की खाई
शामली। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है। जिससे पार्टी में जश्न का माहौल है। लेकिन शामली जिले में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। किसी भी विधानसभा सीट पर इस पार्टी के प्रत्याशी नोटा से ऊपर तक नहीं जा पाए। सबसे खराब हालत कैराना सीट पर रही। यहां पार्टी की प्रत्याशी संगीता 142 वोट के साथ अंतिम स्थान पर रहीं। यहां नोटा का प्रयोग 593 लोगों ने किया। शामली विधानसभा में आप प्रत्याशी 258 वोटों के साथ आठवें स्थान पर रहे। इस सीट पर 799 लोगों ने नोटा दबाया। थानाभवन सीट पर पार्टी के प्रत्याशी अरविंद देशवाल 674 सीटों के साथ आठवें स्थान पर रहे। इस सीट पर 789 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed