फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congress sent a message on axe attack on a youth

Shamli News: युवक पर कुल्हाड़ी से हमले की घटना पर कांग्रेस ने एक्स पर किया मैसेज

Tue, 29 Apr 2025 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Congress sent a message on axe attack on a youth
टोडा गांव में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने की घटना के बाद यूपी कांग्रेस का एक्स पर ट्विट। स्र
शामली/झिंझाना। झिंझाना क्षेत्र के गांव टोड़ा में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में एक्स पर यूपी कांग्रेस ने ट्विट करते हुए प्रदेश सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया है। कहा कि यूपी में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन की चुप्पी नहीं टूटती।
विज्ञापन

गांव टोड़ा में रविवार सुबह चबूतरे पर बैठे सरफराज पर गांव के गौतम ने कुल्हाड़ी से कई वार कर गंभीर घायल कर दिया था। घायल युवक का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायल के पिता इकबाल की तरफ से आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई, लेकिन दो दिन बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में हरियाणा के करनाल व पानीपत में दबिश दी, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। दोनों पक्ष अलग-अलग वर्ग से होने के कारण पीड़ित के घर पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। रविवार देर शाम को एसपी रामसेवक गौतम व सीओ कैराना श्याम सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


उधर, सोमवार को इस घटना पर यूपी कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर वायरल हमले की वीडियो के साथ एक्स पर ट्विट करते हुए लिखा है कि कहा कि वैसे तो ये सभी जानते हैं कि यूपी में अपराधियों के खिलाफ प्रशासन की चुप्पी नहीं टूटती। लेकिन जब बात अल्पसंख्यकों के विरुद्ध हुए अपराध की हो तब तो शासन प्रशासन को वह घटना दिखाई ही नहीं देगी। वैसे यह सभी जान लीजिए कि अभी तक यह दबंग पुलिस के हाथ नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed