Mission 2024: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बोले- भाजपा ने जाति-धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम किया
Mission 2024 : कैराना में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि भाजपा ने जाति और धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम किया है।
विस्तार
शामली जनपद के कैराना में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए कार्यकर्ता समन्वय सम्मेलन के दौरान ब्लॉक स्तर से लेकर बूथ तक जुट जाने का आह्वान किया।
शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे गांव पंजीठ स्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष अखलाक चौधरी के फार्म हाउस पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। अविनाश पांडे ने कहा कि भाजपा ने जाति और धर्म के नाम पर देश को बांटने का काम किया है। भाजपा ने धरती, समुद्र और आकाश में सभी कुछ बेच दिया है। आज भाजपा 400 पार की बात कर रही है। भाजपा देश का संविधान बदलना चाहती है।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के द्वारा गरीब, पिछड़ा, वंचित समाज के लोगों से उनका दुख दर्द जाना। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के हाथ मजबूत करने के लिए इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी इकरा हसन के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता ब्लॉक स्तर से लेकर प्रत्येक बूथ पर इकरा हसन को जिताने के लिए दिन-रात मेहनत में जुट जाए।
यह भी पढ़ें: UP: जातीय गणित में उलझे पश्चिम के सियासी हालात पर विशेष रिपोर्ट, पढ़िए चुनाव पर कितना असर डालेंगी ये पंचायतें
वहीं, सम्मेलन में पहुंची लोकसभा प्रत्याशी इकरा हसन ने कहा कि कांग्रेस बड़ा दल है और उनका दिल भी बड़ा है। हमारी लोकसभा में कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार मेहनत कर रहे हैं और इस मेहनत का फल मैं उनके बीच रहकर उतरूंगी।
यह भी पढ़ें: Ground Report Baghpat : बागपत में चौधरी बनने की लड़ाई, अंदरखाते चल रही है 'मुखर' बनाम 'मौन' में जंग
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.