फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congress in Delhi on 14th

दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की महारैली को सफल बनाए

Sun, 08 Dec 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Congress in Delhi on 14th
झिंझाना में प्रैस वार्ता करते कांग्रेस के लोक सभा प्रभारी ठाकुर शैलेन्द्र प्रधान - फोटो : SHAMLI
दिल्ली में कांग्रेस की महारैली को सफल बनाएं
विज्ञापन

झिंझाना। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व कैराना लोकसभा प्रभारी ठाकुर शैलेंद्र प्रधान ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की एक सम्मेलन में 14 दिसंबर को रामलीला मैदान दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की महारैली को सफल बनाने का आह्वान किया है।

रविवार को झिंझाना में ऊन रोड स्थित बैंक्वट हॉल में युवा कांग्रेस की बैठक प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा सींगरा व कैराना विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोल्डी के संयोजन में संपन्न हुई। मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी एवं प्रदेश महासचिव ठाकुर शैलेंद्र प्रधान ने14 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की भारत बचाओ महारैली को सफल बनाने हेतु कांग्रेसियों से विचार विमर्श किया। शैलेंद्र प्रधान ने आरोप लगाया कि देश में मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। देश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा ने कहा कि वर्तमान में किसान मजदूर एवं व्यापारी वर्ग अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। देश की अर्थव्यवस्था बिल्कुल कमजोर हो चुकी है। बीजेपी के पास कुछ भी नया नहीं है। सारी योजनाएं यूपीए सरकार के समय में चलाई गई थी, जिनका श्रेय मोदी जी खुद लेने का काम कर रहे हैं। कैराना विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोल्डी ने कहा कि प्रदेश में विद्युत निगम की तानाशाही के चलते हुए रोजाना किसानों के नलकूप एवं घरेलू केबल काटने का काम किया जा रहा है। प्रदेश में परिवर्तन का माहौल है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा हथछोया, पीयूष शर्मा, आशू तोमर, विशाल तोमर, पुनीत तोमर, नरेश चौहान खोड़समा, समंदर सैन बीडीसी, दीपक ठाकुर, अतुल कौशिक, विश्वास शर्मा हथछोया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed