फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Congress has to be strengthened in the national interest: Alok Prasad

कांग्रेस को मजूबत करना होगा- आलोक प्रसाद --करमू खेडी गांव में हुई बैठक

Wed, 12 Aug 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Congress has to be strengthened in the national interest: Alok Prasad
देशहित में कांग्रेस को मजबूत करना होगा : आलोक प्रसाद
विज्ञापन

शामली। कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए अनुसूचित जाति समाज के कार्यकर्ताओं को आगे आना होगा। बाबा साहब डाक्टर आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलकर ही कांग्रेस मजबूत होगी।

बुधवार को करमूखेड़ी गांव के आंबेडकर भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश आलोक प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस सभी राजनैतिक दलों से बेहतर है। सांप्रदायिक सौहार्द की पक्षधर रहते हुए धर्म निरपेक्षता के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के लोगों को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलकर कांग्रेस मजबूत होगी। प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष योगी जाटव, महासचिव संजय कटारिया, प्रदेश सचिव रविंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष लोकेश कटारिया व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया। बैठक में सतवीर एडवोकेट, सतीश कुुमार ऊन, बिरमपाल कुड़ाना, सुलतान सिंह एलम, राजपाल सिंह पंवार एडवोकेट, प्रदीप कश्यप आदि मौजूूूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed