फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   congres workers on collectorate

कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में डाला डेरा, नारेबाजी

Tue, 05 Jul 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Tue, 05 Jul 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
congres workers on collectorate
शामली कलक्ट्रेट में कांग्रेस के धरने को संबोधित करते विधायक पंकज मलिक। - फोटो : अमर उजाला
शामली में विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने, खराब हैंडपंपों को रीबोर कराने, गांवों में रुके विकास कार्य शुरू कराने सहित अन्य मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस के एमएलसी नसीब पठान, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, विधायक पंकज मलिक और जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में इकट्ठा हुए। इस दौरान पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि जिले में विकास नहीं हो रहा है। किसान और मजदूर परेशान हैं, तो व्यापारियों का उत्पीड़न प्रशासनिक स्तर पर किया जा रहा है। चीनी मिलों पर किसानों का 370 करोड़ रुपये बकाया है। भुगतान समय पर ना मिलने की वजह से किसानों की हालत खराब हो रही है तथा बच्चों की पढ़ाई तथा शादी का खर्च तक नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र और प्रदेश की सरकारें जनता को धोखा दे रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कैराना क्षेत्र में राजनीति के कारण 23 हत्या हो चुकी हैं। राजनीतिक और व्यापारियों को धमकी मिल रही है, जिससे स्पष्ट है कि जिले में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है।
विज्ञापन

एमएलसी नसीब पठान ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था खराब है। थानों में पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो पा रही है और न्याय नहीं मिल पा रहा। यदि पुलिस प्रशासन ने अपना रवैया नहीं सुधारा, तो जनता चुप रहने वाली नहीं है। विधायक पंकज मलिक ने कहा कि जिले के 14 गांवों का चयन जनेश्वर मिश्र ग्राम विकास योजना के तहत हुआ। इन गांवों में विकास कार्यों की रूपरेखा भी तैयार हो चुकी है, मगर अनुमति नहीं दी जा रही है। इसकी वजह से गांवों में होने वाले विकास कार्य ठप हैं। गांव सल्फा, मतनावली, खेड़ीकरमू, लिलौन के पुलों के निर्माण नहीं हो पा रहे हैं तथा गांव लिलौन में दिल्ली सहारनपुर मुख्य मार्ग खस्ताहाल है। इसके अलावा जिले में अवैध रेत खनन, अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी बड़े पैमाने पर  हो रही है, जिसे जनहित में बंद कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान एसडीएम सदर एमपी सिंह को मुख्यमंत्री के नाम पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। धरना प्रदर्शन में कांग्रेस नगराध्यक्ष वैभव गर्ग, ओमपाल शर्मा, दीपक सैनी, महिपाल, निन्ना अंसारी, श्यामलाल शर्मा, पुनीत शर्मा, जेके जैन, राजकुमार, महेंद्र सिंह, अनिल कुमार, राजेंद्र सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed