{"_id":"60fb0cd68ebc3e583e16d044","slug":"conflict-between-two-sides-in-rangana-death-of-old-man-shamli-news-mrt5487269102","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगाना में दो पक्षों के बीच संघर्ष, वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंगाना में दो पक्षों के बीच संघर्ष, वृद्ध की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना (शामली)। क्षेत्र के गांव रंगाना में नलकूप पर बच्चों को नहाने से रोकने पर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गए। संघर्ष में लाठी डंडे चलने से दोनों पक्षों के छह लोग घायल हुए। संघर्ष में घायल वृद्ध की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पुत्र की तरफ से आरोपी और उसके दो पुत्रों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव रंगाना में बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे केशव सैनी के नलकूप पर कुछ बच्चे नहा रहे थे। उस दौरान केेशव ने बच्चों को नहाने से मना करते हुए धमका दिया। बच्चों ने घर जाकर परिजनों को बताया। इसके बाद केशव सैनी व घसीटा पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें दोनों पक्षों के केशव, विनीत, शोभित, घसीटा, बिजेंद्र, वीरेंद्र घायल हो गए। संघर्ष के दौरान कई महिलाओं को भी चोट आई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
घायलों को शामली और मुजफ्फरनगर के चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया। बृहस्पतिवार रात में 65 वर्षीय घसीटा की शामली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। इस मामले में मृतक के पुत्र वीरेंद्र की तहरीर पर केशव सैनी और उसके दो पुत्रों विनीत और शोभित के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।