{"_id":"5ed14c8b8ebc3e906700bfc5","slug":"conflict-between-two-sides-due-to-minor-conflict-firing-shamli-news-mrt483956391","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी हो लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली कहासुनी हो लेकर दो पक्षों में संघर्ष, पथराव फायरिंग
झिंझाना के मौहल्ला मरकज वाला में संर्घष के बाद बिखरे पडे ईट पत्थर
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला शाहघासी मरकज वाली मस्जिद के निकट मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चले। पथराव और फायरिंग भी हुई। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों पक्षों के लोग फरार हो गए। पुलिस फायरिंग की घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर को कस्बे के मोहल्ला नीला रोजा के पीछे मरकज वाली मस्जिद के निकट आजम और जीशान पक्ष के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। दोनों के बीच लाठी डंडे चले और मारपीट हुई। इसकेे बाद पथराव और कई राउंड फायरिंग हुई। पथराव और फायरिंग होने से मोहल्ले में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने घटना की जानकारी ली। बताया गया है कि पुलिस को लोगों ने खोखे उठाकर दिए है। पुलिस ने मौके पर क्षतिग्रस्त मिली दो बाइकों को भी कब्जे में लिया है। इस संघर्ष में दोनों पक्षों से आजम, जीशान और नदीम समेत चार लोग घायल हो गए। इस मामले में आजम पक्ष का कहना है कि वह दोपहर में शाहघासी की तरफ जा रहे तो रास्ते में जीशान पक्ष ने उन पर हमला कर दिया। उधर, जीशान पक्ष का कहना है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर में घुसकर हमला किया है। थाना प्रभारी पीके सिंह का कहना है कि दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई है। उन्होंने फायरिंग की घटना से इंकार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शाम तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
झिंझाना के मौहल्ला मरकज वाला में संर्घष के बाद बिखरा पडा सामान- फोटो : SHAMLI
झिंझाना के मौहल्ला मरकज वाला में संर्घष के बाद गश्त करती पुलिस- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।