फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Conflict between two parties over the ownership of the house

मकान के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में संघर्ष

Wed, 11 Aug 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Conflict between two parties over the ownership of the house
मकान के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों में संघर्ष
विज्ञापन

कांधला। मकान के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। एक पक्ष की ओर से घर में घुसकर हमला करने सहित अन्य आरोप लगाकर तहरीर देते पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

कांधला थाना क्षेत्र के गांव भारसी निवासी अशोक दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहता है, जबकि उसका दूसरा भाई प्रताप गांव में ही रहता है। कुछ दिन पूर्व अशोक ने अपना मकान गांव के ही तरस पाल को बेच दिया था। आरोप है कि प्रताप ने मकान पर कब्जा देने का विरोध किया। मकान के स्वामित्व को लेकर दोनों भाई आमने-सामने थे। आरोप है कि सोमवार दोपहर बाद अशोक मकान खरीदने वाले तरसपाल व अन्य लोगों को लेकर घर में घुस गया। मकान पर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। विरोध करने पर इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें प्रताप पक्ष की ओर से उसकी पत्नी पूनम, बेटी अनुष्का घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने उन्हें मेडिकल के लिए भेज दिया। उधर, दूसरे पक्ष के लोगों ने भी आरोप लगाया है कि प्रताप जबरन मकान में घुसा हुआ है उसको मकान खाली करने के लिए कहा गया तो उसने हम लोगों के साथ मारपीट कर दी। जिसमें दो महिलाएं घायल हुई है। इस पक्ष के लोगों ने भी पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed