फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Condolences to the family of the dead in Malkapur

मलकपुर में परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता

Fri, 20 Sep 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Condolences to the family of the dead in Malkapur
कैराना क्षेत्र के गांव मलकपुर में मृतक युवको के घर पर घटना की जानकारी लेते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
मलकपुर में मृतकों के परिवार को दी सांत्वना
विज्ञापन

कैराना। चार दिन पूर्व गांव मलकपुर निवासी छह युवकों की यमुना में डूबने से हुई मौत पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिजनों को मुख्यमंत्री सर्वहित बीमा योजना के तहत लाभ दिलवाने का आश्वासन दिया।

रविवार को कैराना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी रोबिन, विशाल, शुभम, महेश कुमार, भारत, अनुज हवन की राख विसर्जित करते समय मोहम्मदपुर राई गांव के सामने स्थित यमुना में डूब गए थे। बृहस्पतिवार को भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान के नेतृत्व में कार्यकर्ता मलकपुर में मृतकों के परिजनों के बीच पहुंचे और सांत्वना दी। इस दौरान कुलदीप पंवार ने एसडीएम अमित पाल शर्मा से फोन पर वार्ता कर मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री सर्वहित बीमा योजना में लाभ दिलाने की मांग की। एसडीएम ने मुख्यमंत्री सर्वहित बीमा योजना में लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान संजीव राठी, दीपक शर्मा, गय्यूर हसन, असजद चैधरी, इमरान चैधरी, नौशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed