फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Completion of summer camp at Ashodeep School

Shamli News: आशोदीप स्कूल में समर कैंप का समापन

Sat, 10 Jun 2023 06:16 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 06:16 PM IST
विज्ञापन
Completion of summer camp at Ashodeep School
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। ओशो दीप पब्लिक स्कूल में चल रहे दस दिवसीय समर कैंप का शनिवार को समापन हो गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बहुत ही सुंदर ढंग से किया। उन्होंने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

समापन समारोह में विद्यार्थियों ने समर कैंप में सीखे इंडोर व आउटडोर गेम्स का प्रदर्शन किया। उन्होंने बैडमिंटन, किक बॉक्सिंग व टेबल टेनिस को प्रदर्शित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अनेक प्रकार के योगा प्रस्तुत किए। साथ ही छात्रों ने अपने द्वारा बनाई गई छोटी-छोटी वस्तुओं को गतिविधि के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या प्रियंका मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों के बीच हुई हैं। इससे उनका मन तरो ताजा रहता है और विद्यार्थियों के मानसिक विकास में उर्जा का संचरण होता है। बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा के अच्छे माहौल के लिए जरूरी है कि इस प्रकार की गतिविधियां समय-समय पर होती रहनी चाहिए। अंत में बच्चों को उनके प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया। स्कूल प्रबंधक पूनम सिंह, अनीता सिंह, आशुतोष सिंह, वैभव सिंह ने समर कैंप में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed