फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Complete the preparation of crushing, the release indent

गन्ना पेराई की तैयारी पूर्ण, इंडेंट हुआ जारी

Sat, 03 Dec 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 03 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Complete the preparation of crushing, the release indent
ऊन। सुपीरियर फूड प्राइवेट लिमिटेड (ऊन शुगर मिल) में गन्ना पेराई सत्र की तैयारियां पूरी हो गई हैं। मिल प्रबंधन ने पांच दिसंबर का इंडेंट भी जारी कर दिया है। वही, गन्ना समिति ऊन द्वारा 16 दिन का बकाया भुगतान किसानों के खातों में भेज दिया है।
विज्ञापन


ऊन चीनी मिल पर किसानों का करीब 53 करोड़ रुपये बकाया हैं। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर क्षेत्र के किसानों ने 59 दिन तक ऊन शुगर मिल पर धरना दिया था, जिस कारण मिल में गन्ना पेराई नहीं हो सकी थी। गत 23 नवंबर को किसानों और मिल प्रबंधन के बीच समझौता हुआ, जिसमें बकाया भुगतान तीन किश्तों में करने पर मिल प्रबंधन ने सहमति जताई थी।
विज्ञापन


इसके बाद ही किसानों ने धरना समाप्त किया और मिल प्रबंधन ने गन्ना पेराई की तैयारियां शुरू करा दी थीं तथा पांच दिसंबर से गन्ना पेराई शुरू होने की घोषणा कर दी थी। शुगर मिल में रिपेयरिंग का कार्य पूर्ण होने पर शुक्रवार को इंडेंट जारी कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मिल के गन्ना उपमहाप्रबंधक धर्मवीर सिंह ने बताया कि पांच दिसंबर से गन्ना पेराई शुरू हो जाएगी। पांच दिसंबर के लिए 500 क्विंटल और छह दिसबंर के लिए 20 हजार तथा सात  के लिए 25 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया गया है। उधर, ऊन गन्ना समिति ने किसानों का 16 दिन का गन्ना मूल्य भुगतान भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed