{"_id":"5e14c3ba8ebc3e8791705fe5","slug":"complaints-narrated-by-the-complainants-during-the-samadhan-samadhan-divas-shamli-news-mrt4626268193","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने सुनाई व्यथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने सुनाई व्यथा
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम अखिलेश सिंह
- फोटो : SHAMLI
संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों ने सुनाई व्यथा
शामली/ कैैराना। संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। शामली और कैैराना में 92 शिकायतों में मात्र दस शिकायतों का निस्तारण किया गया। डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने चेतावनी दी कि फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण न करने वाले लापरवाह अफसरों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिलाधिकारी ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापरक निस्तारण समय से किया जाए। समाधान दिवस में फरियादियों की 50 शिकायतीपत्र प्राप्त हुए। मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य रूप से ज्यादातर शिकायतें विद्युत निगम, राजस्व विभाग, पेंशन संबंधी, पुलिस विभाग की प्राप्त हुई। एसपी विनीत जायसवाल ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को संबंधित प्रकरणों को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी संदीप कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी संजय कुमार, प्रभागीय वन अधिकारी संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, तहसीलदार शामली राजकुमार सहित आदि अधिकारी उपस्थित रहे। कैराना तहसील में एसडीएम डॉ अमित पाल शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में अवैध कब्जों, जमीनी विवाद व झगड़ों से संबधित 42 शिकायतें आईं, जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए भेज दिया गया।
कैराना तहसील सभागार कक्ष में एसडीएम डॉ अमित पाल शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान शफात निवासी गोगवान, गयूर निवासी मलकपुर ने चकरोड पर अवैध कब्जे की शिकायत की। खुर्शीद निवासी कांधला ने प्लाट पर अवैध कब्जे की शिकायत की। नेकीराम निवासी कैराना ने जलापूर्ति सही नहीं आने व उमरदराज निवासी कैराना ने हैंडपंप की मरम्मत कराए जाने की मांग की। श्यामवती निवासी शेखुपुरा ने राशन डीलर पर कालाबाजारी का आरोप लगाया। मनोज शर्मा निवासी कांधला ने मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की। बुच्चाखेड़ी गांव के सुुनील कुमार समेत अन्य किसानों ने पहुंचकर जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। गांव की भूमि से अवैैध कब्जा हटाने की मांग की है। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह, तहसीलदार रणवीर सिंह, खंड विकास अधिकारी कृष्ण गोपाल चौधरी आदि मौजूद रहे।