{"_id":"696bbd0272fb0440b309de3e","slug":"complaint-filed-with-sdm-over-alleged-objectionable-remarks-against-mp-iqra-hasan-and-muslim-community-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कैराना सांसद इकरा हसन व मुस्लिम समाज पर गलत टिप्पणी का आरोप, एसडीएम से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कैराना सांसद इकरा हसन व मुस्लिम समाज पर गलत टिप्पणी का आरोप, एसडीएम से शिकायत
Sat, 17 Jan 2026 10:20 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 17 Jan 2026 10:20 PM IST
सार
कैराना में सांसद इकरा हसन पर सोशल मीडिया के माध्यम से लगाए गए आरोपों और मुस्लिम समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर एसडीएम से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
कैराना सांसद इकरा हसन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर सांसद इकरा हसन पर कथित रूप से आरोप लगाने और मुस्लिम समाज के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शनिवार को तहसील में शिकायत दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
एसडीएम से की गई शिकायत
बिलाल अहमद एडवोकेट ने तहसील पहुंचकर एसडीएम से शिकायत करते हुए बताया कि एक युवती ने सोशल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से सांसद इकरा हसन पर दलाली, भ्रष्टाचार और निजी फायदे के लिए काम करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: मेजर शुभम सैनी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, देहरादून में हुई घटना, गांव में शोक की लहर
विज्ञापन
बिना प्रमाण लगाए आरोपों का दावा
शिकायतकर्ता का कहना है कि युवती आज तक अपने लगाए गए आरोपों से संबंधित कोई भी प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाई है और न ही वह इन आरोपों को साबित कर सकी है।
मुस्लिम समाज पर टिप्पणी से नाराजगी
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से मुस्लिम समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। कथित तौर पर कहा गया कि मुसलमान अधिक बच्चे पैदा कर रहे हैं, जिससे मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त है।
मामले को गंभीर बताते हुए शिकायतकर्ता ने प्रशासन से युवती के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।