फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Complaint box kept in school-college

स्कूल-कालेज में शिकायत पेटिका रखी गई

Sun, 15 Dec 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Complaint box kept in school-college
कैराना। लड़कियों के स्कूलों के आसपास होने वाली छेड़खानी पर अंकुश लगाने के लिए स्कूल-कालेजों में शिकायत पेटिका रखी गई, जिनमें कोई भी छात्रा गोपनीय रूप से शिकायती पत्र डाल सकेगी।
विज्ञापन

एसपी विनीत जयासवाल के निर्देश पर पुलिस ने 10 शिकायत पेटी बनवाई। सभी शिकायत पेटियों को कस्बे के आर्य कन्या इंटर कालेज, श्री जैन दिगंबर कन्या इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, विजय सिंह पथिक महाविद्यालय आदि स्कूल-कालेजों में रखवाया गया है। शिकायत पेटी पर ताला लगाया गया, जिसे शाम के समय पुलिस खोल कर शिकायतों पर संज्ञान लेगी। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि कस्बे के 10 स्कूल कालेजों में शिकायत पेटी रखी गई है। अगर किसी छात्रा को रास्ते में या कहीं भी छेड़खानी होती है तो छात्रा उस युवक का नाम लिखकर शिकायत पेटी में डाल सकती है। छात्रा का नाम गोपनीय रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि एंटी रोमियो टीम ने करीब 500 छात्राओं से फीड बैक फार्म भरवाए है, जिसके आधार पर एंटी रोमियो स्क्वॉड टीम कार्रवाई करेेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed