फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   'Complain boxes in schools'

‘स्कूलों में लगाएं शिकायत पेटिकाएं’

Tue, 10 Nov 2020 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
'Complain boxes in schools'
कैराना कोतवाली में स्कूल संचालको के साथ बैठक करते सीओ जितेन्द्र कुमार व कोतवाली प्रभारी प्रेमवी - फोटो : SHAMLI
‘स्कूलों में लगाएं शिकायत पेटिकाएं’
विज्ञापन

कैराना। सीओ ने कहा कि बच्चों को सही शिक्षा देकर ही अपराधों पर रोक लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति के तहत स्कूलों के गेट पर शिकायत पेटी लगाई जाए, ताकि छात्राओं को कोई समस्या हो तो वे नि:संकोच अपनी बात लिखकर पेटी में डाल सकें।
मंगलवार को कोतवाली में स्कूल संचालकों की बैठक में सीओ जितेंद्र कुमार ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल खुलने व बंद होने के समय पुलिस के साथ स्कूल स्टाफ भी स्कूल के बाहर के माहौल पर नजर रखें। अभिभावक व स्कूल स्टाफ बच्चों से समस्याएं पूछें। बैठक में कहा कि एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार आतिशबाजी की बिक्री बंद रहेगी। अपने बच्चों को समझाएं कि पटाखे छुड़ाने से हवा जहरीली हो जाएगी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने कहा कि छात्रों को अच्छे संस्कार दें। युवाओं में नशे की आदत रोकने के लिए शिक्षक, अभिभावक व समाज के लोगों के साथ मिलकर काम करें। नशे के कारण 50 प्रतिशत अपराध बढ़ते हैं। इस अवसर पर सभी स्कूल संचालक, शिक्षक व व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed