फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Compensation should be given by increasing circle rate

सर्किल रेट बढ़ाकर मुआवजा दिए जाने की मांग

Tue, 22 Feb 2022 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Compensation should be given by increasing circle rate
शामली कलेक्ट्रेट में मुवाअजे की मांग को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे किसान संघर्ष मोर्चा के सदस्य। - फोटो : SHAMLI
सर्किल रेट बढ़ाकर मुआवजा दिया जाए
विज्ञापन

शामली। दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन सौंपकर सर्किल रेट बढ़ाकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों की समस्या समाधान को लेकर शामली कलक्ट्रेट में 25 फरवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन के अफसरों की एक बैठक बुलाई गई है।
डीएम जसजीत कौर को सोमवार को दिए ज्ञापन में किसानों ने कहा कि 27 दिसंबर 2021 में समिति द्वारा एक महापंचायत तहसील परिसर में की थी, जिसमें भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत मौजूद रहे थे। महापंचायत के बाद किसान संघर्ष समिति को एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक के साथ प्रशासन की मौजूदगी में बैठक कराने का आश्वासन दिया था, किंतु बैठक अभी तक नहीं हुई है। प्रतिनिधि मंडल ने किसान प्रोजेक्ट निदेशक के साथ प्रशासन की मौजूदगी में शीघ्र बैठककराने की मांग की है।
विज्ञापन

किसान संघर्ष समिति के सचिव विदेश मलिक ने बताया कि 25 फरवरी को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम की अध्यक्षता में बैठक होगी। जिसमें किसान प्रतिनिधि और एनएचएआई के प्रोजेक्ट निदेशक संजय मिश्रा व अन्य अधिकारी शामिल होंगे। किसानों ने कहा कि जब तक वर्तमान मार्केट रेट के हिसाब से मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक किसान जमीन पर कब्जा नहीं होने देंगे। प्रतिनिधि मंडल में गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह मलिक, ठाकुर वीर सिंह, विजेंद्र सिंह, सुरेश राणा, पप्पू मलिक, अनुज प्रधान, प्रमोद, सहदेव सिंह आदि किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed