फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Compensation not given, warning to demolish 60 houses

मुआवजा दिया नहीं, 60 मकानों को ध्वस्त करने की चेतावनी

Wed, 18 May 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Compensation not given, warning to demolish 60 houses
गांव टपराना में मेरठ-करनाल हाईवे की जद में आ रहे मकान। - फोटो : SHAMLI
मुआवजा दिया नहीं, 60 मकानों को ध्वस्त करने की चेतावनी
विज्ञापन

शामली। टपराना गांव में मेरठ-करनाल हाईवे पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के लिए अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा दिए बिना प्रशासन ने करीब 60 परिवारों को मकान ध्वस्त करने की चेतावनी दे दी। इससे पहले उन्हें कोई नोटिस भी नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने ध्वस्तीकरण से पहले मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
कलक्ट्रेट पहुंचे टपराना के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में मेरठ-करनाल हाईवे पर फ्लाईओवर प्रस्तावित है। पूर्व में एनएचएआई के अधिकारियों और राजस्व विभाग की टीम ने हाईवे की जद में आए मकानों की पैमाइश कर दी थी। मकानों व दुकानों पर निशान लगा दिए थे। ग्रामीणों को उचित मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया था। आरोप है कि अब मुआवजा दिए बिना ही मकान व दुकान अपने आप तोड़ने का दबाव बनाया जा रहा है, न तोड़ने पर बुलडोजर से ध्वस्त कराने की चेतावनी एनएचएआई के अधिकारी और लेखपाल दे रहे हैं। जिससे उनका बड़ा नुकसान हो जाएगा। जबकि कई परिवार मकान ध्वस्त होने पर बेघर हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रभावित ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले कोई सूचना या नोटिस भी नहीं दिया गया। जबकि अन्य गांवों में मुआवजा दिया जा चुका है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से पहले उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए। मंगलवार को ग्रामीणों ने एसडीएम विशु राजा से मिलकर मुआवजे के बाद ही कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने मुआवजा वितरित करने के बाद ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया है। शिकायत करने वालों में राशिद, स्वदेश, यशपाल, अमित कुमार, नफीस, नजाकत, नौशाद, शौकीन, शहजाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले 12 मीटर, अब 16 मीटर पर लगे निशान
ग्रामीणों के मुताबिक 2015 में सड़क के बीच से 12 मीटर पर निशान लगे थे। तब ग्रामीणों ने अपने निर्माण खुद तोड़ लिए थे। अब एनएचएआई ने 16 मीटर पर निशान लगा दिए हैं। जिसकी जद में करीब 60 मकान आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed