फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Compensation for land less than residential rate is not acceptable at all

आवासीय दर से कम भूमि का मुआवजा हरगिज मंजूर नहीं

Tue, 23 Nov 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Compensation for land less than residential rate is not acceptable at all
शामली कलक्ट्रेट में शिकायत करने पहुंचे थानाभवन के लोग। - फोटो : SHAMLI
शामली। थानाभवन के कई लोग सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम से मिले। शामली-अंबाला हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण को लेकर उन्होंने अपनी आपत्ति दर्ज कराई। इस दौरान कहा कि वह आवासीय दर से कम भूमि का मुआवजा हरगिज नहीं लेंगे। इसका विरोध किया जाएगा। एडीएम से आवासीय की दर से ही भूमि का अवार्ड तैयार किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

करीब 110 किमी लंबे अंबाला-शामली के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया इन दिनों चल रही है। प्रशासन ने थ्री-ए की प्रक्रिया पूरी कर ली है। थ्री-डी के प्रकाशन से पूर्व हाईवे की जद में आ रहे भूमि स्वामियों से आपत्ति मांगी गई थी। जिन पर शनिवार को सुनवाई हुई थी। रविवार को थानाभवन के लोग बड़ी संख्या में कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम से मिले। भारत भूषण ने बताया कि वर्षों पूर्व उन्होंने थानाभवन में आवासीय भूमि खरीदी थी। जिसका आवासीय की दर का बैनामा भी उनके पास है। हाईवे की अधिसूचना जारी होने के कारण भूमि का दाखिल-खारिज नहीं हो पाया। इसके अलावा कई और लोगों ने आवास बना रखे हैं और वर्षों से वहां रह रहे हैं। अब प्रशासन इस भूमि का कृषि भूमि की दर से अवार्ड तैयार कर रहा है। जो भूमि मालिकों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने कहा कि आवासीय से कम दर पर मुआवजा वह बिल्कुल नहीं लेंगे। यदि कम मुआवजा दिया जाएगा तो वह भूमि अधिग्रहण का पुरजोर विरोध करेंगे। एडीएम संतोष कुमार सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसके बाद ही प्रशासन थ्री-डी का प्रकाशन कराएगा। इस मौके पर परवेज, नरेंद्र, विजयपाल, रजनी, ऊषा, रामबीर, सुधीर, विजयपाल, जुल्फकार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर को लेकर भी हो रहा विरोध
शहर से गुजरते हुए प्रस्तावित दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर को लेकर भी किसान आंदोलनरत हैं। वह सर्किल रेट बढ़ाकर मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। जनपद के किसानों के साथ बागपत, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर के किसान भी इस आंदोलन में शामिल हैं। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से किसानों की कई दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed