फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Compartment exams will be held on 20th on the lines of board

Shamli News: बोर्ड की तर्ज पर 20 को होंगी कंपार्टमेंट परीक्षाएं

Wed, 10 Jul 2024 03:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 10 Jul 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Compartment exams will be held on 20th on the lines of board
शामली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा इस बार बेहद सख्ती के साथ होंगी। 20 जुलाई शहर के आरके कॉलेज में होने वाली इस परीक्षा में 314 परीक्षार्थी शामिल होंगे। सुबह की पाली में हाईस्कूल व शाम की पाली में इंटर की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड में कम अंक पाने वाले परीक्षार्थियों के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षाएं करा रहा है। माध्यमिक शिक्षा सचिव भगवती सिंह ने इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश जारी किए है। हाईस्कूल में इस बार 178 परीक्षार्थी इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे। जबकि इंटरमीडिएट में 136 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक जेएस शाक्य ने बताया कि 20 जुलाई को हाईस्कूल की कंपार्टमेंट परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक होंगी। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा शाम की पाली में इसी दिन दोपहर दो बजे शाम सवा पांच बजे तक होगी। इसके लिए शामली के राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्र पर परीक्षार्थी, केंद्र व्यवस्थापक, व निरीक्षकों के अलावा अन्य बाहरी व्यक्ति प्रवेश नहीं पा सकेंगे। परीक्षा में अंदर मोबाइल, पेजर व इलेक्ट्रानिक्स उपकरण नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा कक्षों में वाइस रिकार्डर युक्त सीसी कैमरे व राउटर क्रियाशील रहेंगे। मुख्य परीक्षा की ही तरह प्रश्नपत्र स्ट्रांगरूम में डबल लॉक में रखवाएं जाएंगे। वहां भी सीसी कैमरों से निगरानी होगी। केंद्र व्यवस्थापक, बाह्रय केंद्र व्यवस्थापक, व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में बंडल खोले जाएंगे। परीक्षार्थी विभागीय वेबसाइट के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed